फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   Spare parts dealer Close to home burglary

स्पेयर पार्ट्स व्यापारी के बंद घर में चोरी

Wed, 25 Mar 2015 10:51 PM IST
शाहजहांपुर
शाहजहांपुर Updated Wed, 25 Mar 2015 10:51 PM IST
विज्ञापन
Spare parts dealer Close to home burglary
थाना सदर बाजार क्षेत्र की रामनगर कॉलोनी में स्पेयर पार्ट्स व्यापारी हर्ष सचदेवा के बंद घर से चोरों ने 50 हजार रुपये और करीब एक लाख रुपये के जेवर चुरा लिए। बुधवार की सुबह चोरी की जानकारी होने पर मौके पर पहुंची सदर पुलिस ने डॉग स्क्वॉयड और फील्ड यूनिट को बुलाकर छानबीन की। शक के आधार पर पुलिस ने तीन लोगों को पूछताछ के लिए हिरासत में लिया है।
विज्ञापन

हर्ष, सोमवार को अपने मकान में ताला डालकर दिल्ली गए थे। उन्होंने मकान की चाबी पड़ोस में रहने वाली सुनीता चावला को दे दी थी। हर्ष की पत्नी गीता एक सप्ताह पहले से अपने बीमार को पिता को देखने के लिए अलीगढ़ गई हुई हैं। बुधवार की सुबह हर्ष दिल्ली से जब घर लौटे तो उन्होंने मकान के अंदर कमरे में रखी अलमारी से सोने के जेवर और 50 हजार रुपये गायब देखे। सूचना पर पहुंची पुलिस ने डॉग स्क्वॉयड की मदद से छानबीन का प्रयास किया। पुलिस ने शक के आधार पर तीन लोगों को पूछताछ के लिए हिरासत में लिया है।
विज्ञापन


चोरी में किसी पहचान के व्यक्ति का हाथ
मकान की चाबी पड़ोस में रहने वाली सुनीता चावला के पास थी। उन्होंने मंगलवार को दिन में मकान का ताला खोलकर हर्ष का कुछ सामान घर में रखवाया था। चोरी करने वाले को पता था कि अलमारी की चाबी कहां रखी है। चोरों ने चाबी से ही अलमारी खोली और सोने के जेवर और नगदी निकाली। चांदी के जेवर और बाकी कीमती सामान को नहीं छुआ। पुलिस को छत की दीवार पर पैर के निशान मिले हैं। संदेह है कि चोर छत से होकर ही घर में घुसे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


चोरी करने वाले आसपास के ही हैं। इनमें कोई ऐसा व्यक्ति भी शामिल हो सकता है, जो गृहस्वामी के नजदीक रहा है। शक के आधार पर कुछ लोगों को हिरासत में लेकर उनसे पूछताछ की जा रही है।
-जेपी तिवारी, इंस्पेक्टर, थाना सदर बाजार
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed