{"_id":"6afe0bfef963aca53c0dbc97","slug":"death-of-a-young-man-under-suspicious-circumstances-barabanki-news-c-315-1-lu11010-184784-2026-11-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Barabanki News: युवक की संदिग्ध दशा में मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Barabanki News: युवक की संदिग्ध दशा में मौत
Thu, 19 Nov 2026 02:05 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बाराबंकी
संवाद न्यूज एजेंसी, बाराबंकी
Updated Thu, 19 Nov 2026 02:05 AM IST
विज्ञापन
हैदरगढ़। बम्हरौली गांव निवासी सुंदरलाल के बेटे विकास (19) की बुधवार देर शाम संदिग्ध हालात में मौत हो गई। परिजन उसे सीएचसी हैदरगढ़ लेकर पहुंचे, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। विकास गैस एजेंसी में नौकरी करता था और दो भाइयों व तीन बहनों में सबसे बड़ा था।
परिजनों और ग्रामीणों के अनुसार, विकास बाइक दिलाने की मांग कर रहा था। इसी बात को लेकर घर में विवाद हुआ था। बुधवार शाम उसकी मां ने पिता पर पिटाई करने का आरोप लगाया था। मामला कोतवाली पहुंचने पर पुलिस ने महिला को चिकित्सीय परीक्षण के लिए सीएचसी भेजा था।
परिजनों के मुताबिक, महिला अस्पताल से घर लौट रही थी, तभी उसे सूचना मिली कि विकास ने खुद को कमरे में बंद कर लिया है। कमरे में उसका शव मिला। कोतवाल अनिल कुमार पांडेय ने बताया कि दरवाजा तोड़कर युवक को बाहर निकाला गया और अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। सीओ समीर सिंह ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है। (संवाद)
विज्ञापन
बाइक और साइकिल की भिड़ंत में तीन घायल
हैदरगढ़। लखनऊ-सुल्तानपुर हाईवे पर बारा टोल के पास बुधवार रात करीब साढ़े नौ बजे बाइक और साइकिल की भिड़ंत में तीन लोग घायल हो गए। विपरीत दिशा से आई बाइक की टक्कर से साइकिल सवार शायपुर गांव निवासी राजू साहू (37) घायल हो गए। राजू राजगीर हैं और साइकिल से घर लौट रहे थे। हादसे में बाइक सवार कोठी के असौरी निवासी सर्वेश (22) और प्रमोद (19) भी घायल हो गए। दोनों युवकों ने हेलमेट नहीं पहना था। सीओ समीर सिंह ने बताया कि तीनों घायलों को अस्पताल भेजा गया है।