Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Mohali News ›   Three members of a gang that stole 98 LED TVs worth 42 lakh have been arrested

Mohali News: 42 लाख के 98 एलईडी टीवी चोरी करने वाले गिरोह के तीन सदस्य गिरफ्तार

Thu, 19 Nov 2026 02:00 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Thu, 19 Nov 2026 02:00 AM IST
विज्ञापन
Three members of a gang that stole 98 LED TVs worth 42 lakh have been arrested
जीरकपुर के मोदीकुंज स्थित गोदाम से चोरी हुए थे 133 टीवी, पांच लोगों ने मिलकर बनाई थी वारदात की योजना
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी
मोहाली-जीरकपुर। जीरकपुर के मोदीकुंज स्थित एक कंपनी के गोदाम से 133 एलईडी टीवी चोरी हुए थे। मोहाली पुलिस ने इस मामले में पांच सदस्यीय गिरोह के तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने उनके कब्जे से 43 इंच के 98 टीवी बरामद किए हैं, जिनकी कीमत करीब 42.14 लाख रुपये है। पुलिस ने वारदात में इस्तेमाल किया गया चोरी का कैंटर भी बरामद कर लिया है। गिरोह के दो अन्य सदस्य अभी फरार हैं। 10 नवंबर को कर्मचारियों ने गोदाम के शटर टूटे हुए पाए। जांच करने पर वहां से 133 एलईडी टीवी गायब मिले थे। इस संबंध में 12 नवंबर को जीरकपुर थाने में चोरी सहित अन्य धाराओं के तहत केस दर्ज किया गया था। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक वरुण शर्मा के निर्देश पर ऑपरेशन सेल की टीम ने आरोपियों का सुराग लगाया। पुलिस ने 17 नवंबर को साहिल उर्फ सोनू और दीपक को राजपुरा के शामदू पुली के पास भारत गैस एजेंसी से गिरफ्तार किया। तीसरे आरोपी रविंदर सिंह उर्फ बहादर को बनूड़ स्थित उसकी सौंदर्य प्रसाधन की दुकान से पकड़ा गया। पूछताछ में सामने आया कि आरोपियों ने अपने दो अन्य साथियों मनजीत सिंह उर्फ मनी और शलीन सिंगला के साथ मिलकर चोरी की योजना बनाई थी। पहले साहिल, दीपक और मनजीत ने जीरकपुर गोदाम क्षेत्र से एक कैंटर चोरी किया था।

चोरी का तरीका और बरामदगी
इसी चोरी के कैंटर से मोदीकुंज स्थित एलईडी टीवी के गोदाम में सेंध लगाकर टीवी चोरी किए गए। पुलिस के मुताबिक, चोरी किए गए टीवी को आगे बेचने के लिए रविंदर सिंह और शलीन सिंगला ने बनूड़ इलाके में छिपाकर रखा था। पुलिस ने वहां से 98 टीवी बरामद किए। इनमें मॉडल 43 एस5के के 76, मॉडल 43पी6 एल के 16 और मॉडल 43टी69डी के छह टीवी शामिल हैं। वारदात में इस्तेमाल कैंटर को भी मोहाली के सेक्टर-82 इलाके से लावारिस हालत में बरामद किया गया। गिरफ्तार साहिल उर्फ सोनू के खिलाफ पहले भी चोरी के दो मामले दर्ज हैं। दीपक जीरकपुर में चोरी के एक मामले में भगोड़ा चल रहा था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed