{"_id":"6afe091429ee60cd0a08f222","slug":"uproar-after-a-young-man-is-found-with-a-woman-in-a-house-sambhal-news-c-204-1-chn1011-134784-2026-11-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sambhal News: घर में महिला के साथ युवक के मिलने पर हंगामा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sambhal News: घर में महिला के साथ युवक के मिलने पर हंगामा
विज्ञापन
बनियाठेर। थाना क्षेत्र के एक गांव में बुधवार को एक घर में महिला के साथ युवक के मिलने पर हंगामा हो गया। परिजनों ने युवक को पकड़कर मारपीट की और उसे पुलिस के हवाले कर दिया। पुलिस ने इस पूरे मामले की जांच शुरू कर दी है।
बताया जा रहा है कि बुधवार को गांव में एक महिला अपने घर में थी। इसी दौरान परिजनों को घर में किसी अन्य व्यक्ति के होने का संदेह हुआ। शोरगुल सुनकर आसपास के लोग भी इकट्ठा हो गए। इसके बाद कमरे में महिला के साथ एक युवक को देखा गया। मौजूद लोगों ने युवक के साथ मारपीट की।
सूचना पर पहुंची पुलिस को युवक सौंप दिया गया। शाम को महिला भी थाने पहुंची। प्रारंभिक जानकारी में इसे प्रेम प्रसंग का मामला बताया जा रहा है। कहा जा रहा है कि दोनों के बीच लंबे समय से बातचीत थी।
विज्ञापन
पुलिस अभी किसी निष्कर्ष पर नहीं पहुंची है। सभी पक्षों से पूछताछ की जा रही है। थाना प्रभारी बोबिंद्र कुमार ने बताया कि आपसी विवाद के चलते मारपीट की जानकारी मिली है। उन्होंने कहा कि मामले की जांच की जा रही है। जांच के बाद ही स्थिति स्पष्ट होगी और उसी के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी। इस मामले में अभी कोई तहरीर नहीं मिली है।