{"_id":"b53b9feee4d25fd393d153570115c3b9","slug":"sp-sajahanpur-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"एसपी राजेंद्र प्रसाद ने लिया चार्ज","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
एसपी राजेंद्र प्रसाद ने लिया चार्ज
शाहजहांपुर
Updated Thu, 25 Dec 2014 12:05 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
एसपी राजेंद्र प्रसाद सिंह यादव ने बुधवार को जिले का चार्ज ले लिया है। उन्होेंने कहा कि जिले में कानून व्यवस्था में ढिलाई बिल्कुल बर्दाशत नहीं होगी। अपराधियों को जेल भेजा जाएगा। इसके साथ उन्होंने हिदायत दी कि पुलिस के अधिकारी और कर्मचारी जनता के साथ विनम्र व्यवहार करें।
पत्रकारों से मुखातिब होते हुए एसपी यादव ने अपना परिचय देते हुए बताया कि वह मूल रूप से गाजीपुर के रहने वाले हैं। उन्होंने बताया कि 1984 पीपीएस बैच के हैं। 2003 में उन्हें आईपीएस कैडर मिला। एसपी के रूप में उनकी पहली तैनाती गोंडा में हुई। इसके बाद वह बहराइच और मिर्जापुर में रहे। उन्होंने कहा कि काननू व्यवस्था को बेहतर किया जाएगा। इसके साथ लंबित पड़ी विवेचनाओं को वरीयता दी जाएगी। साथ ही वांछित अपराधियों को जेल की सलाखों के पीछे भेजा जाएगा। उन्होंने कहा कि बेहतर पुलिसिंग करने के लिए पुलिस को जनता से अच्छा व्यवहार करना पड़ेगा। इससे पूर्व एसपी ने पुलिस लाइंस और एसपी कार्यालय का निरीक्षण किया। इसके साथ ही उन्होंने सभी सीओ, थानेदारों और सभी ब्रांचों के प्रभारियों की मीटिंग लेकर आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।