फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   Sony failed to seek the growing anger against police

सोनी की तलाश में नाकाम पुलिस के खिलाफ बढ़ रहा गुस्सा

Sun, 06 Nov 2016 12:13 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला शाहजहांपुर
ब्यूरो, अमर उजाला शाहजहांपुर Updated Sun, 06 Nov 2016 12:13 AM IST
विज्ञापन
पुवायां। सिंधौली केे गांव दिवाली से गायब बीए द्वितीय वर्ष की छात्रा सोनी का शनिवार को भी कोई पता नहीं चल सका। उधर, पुलिस ने पुवायां निवासी तसलीम के दोस्त छोटू गुप्ता के हिरासत में लिए गए पिता और भाई को छोड़ दिया है। सोनी की तलाश में पुलिस की नाकामी से लोगों में लगातार गुस्सा बढ़ रहा है।मालूम हो कि सोनी 28 अक्तूबर को घर से चार लाख रुपये लेकर गायब हो गई थी। पिता की ओर से इस मामले में गांव वाईकुआं के तसलीम और उसके अज्ञात साथियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई गई थी। पुलिस ने तसलीम से पूछताछ की तो उसने चौंकाने वाला खुलासा करते हुए बताया कि उसने सोनी से रकम लूटने के बाद अपने साथी पुवायां के छोटू गुप्ता मदद से उसकी हत्या कर दी है और लाश को गांव चांदापुर निवासी जुल्फिकार के खेत में गाड़ दिया। 
विज्ञापन

पुलिस ने तीन दिन तक जुल्फिकार के खेत की जेसीबी से खुदाई कराके सोनी की लाश तलाशी, लेकिन कोई पता नहीं चला। बाद में पुलिस ने यह सोचकर खेत में पानी भरवा दिया कि जहां लाश गाड़ी गई होगी वहां की मिट्टी पानी से नीचे बैठेगी और आसानी से जगह पता चल जाएगी लेकिन पुलिस को इसमें भी कोई कामयाबी नहीं मिली।इधर, पुलिस ने छोटू गुप्ता की गिरफ्तारी के लिए दबाव बनाने को उसके पिता और भाई को हिरासत में ले लिया था। पूछताछ के बाद शनिवार को दोनों को छोड़ दिया गया, लेकिन छोटू अब भी गिरफ्त से बाहर है। दिवाली गांव में शनिवार को भी सुरक्षा की दृष्टि से डेढ़ सेक्शन पीएसी तैनात रही। गांव में एक दरोगा भी मौजूद रहा। गांव के तमाम लोग शनिवार को भाजपा जिलाध्यक्ष राकेश मिश्र की पत्नी के अंतिम संस्कार में भाग लेने शाहजहांपुर गए, सोनी का पिता और प्रधान भी शाहजहांपुर गए। शनिवार को गांव में शांति रही।
विज्ञापन

आज हो सकता है आंदोलन
शुक्रवार रात भाजपा के पूर्व जिलाध्यक्ष वीरेंद्र पाल सिंह यादव गांव पहुंचे थे। उन्होंने सोनी के परिवार और गांव के लोगों से बात की और न्याय दिलाने के लिए हरसंभव मदद का भरोसा दिलाया। तिलहर के विधायक रोशनलाल वर्मा पहले ही गांव के लोगों के साथ जिला मुख्यालय पर प्रदर्शन कर चुके हैं। समझा जाता है कि शनिवार को भाजपा जिलाध्यक्ष की पत्नी के अंतिम संस्कार के बाद नेता इस मामले में रणनीति तय करेंगे। शनिवार को बसपा नेता मुकेश दीक्षित भी दिवाली गांव गए और परिवार के लोगों से बात की। उन्होंने कहा कि सोनी के परिवार की मदद में वह पीछे नहीं हटेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed