{"_id":"571e6d9c4f1c1ba202a91675","slug":"social-welfare-officer-s-report-killing-wife","type":"story","status":"publish","title_hn":"समाज कल्याण अधिकारी पत्नी पर हत्या की रिपोर्ट","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
समाज कल्याण अधिकारी पत्नी पर हत्या की रिपोर्ट
ब्यूरो /शाहजहांपुर
Updated Tue, 26 Apr 2016 01:01 AM IST
विज्ञापन
समाज कल्याण अधिकारी पत्नी पर हत्या की रिपोर्ट
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जिला विकलांग कल्याण अधिकारी रंजीत सोनकर की मौत के मामले में सोमवार रात को नया मोड़ आ गया। मामले में मृतक रंजीत के भाई राजेश सोनकर ने थाना सदर बाजार में तहरीर देकर रंजीत की पत्नी और जिला समाज कल्याण अधिकारी अर्चना सोनकर पर जहर देकर मारने का आरोप लगाया है। राजेश की तहरीर पर पुलिस ने गैर जमानती धारा 328 में अर्चना सोनकर के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है। बताते चलें रंजीत सोनकर ने फरवरी में शादी होने के चंद दिनों बाद ही विवाह शून्य घोषित करने के लिए फेमिली कोर्ट में अर्जी दाखिल की थी। जिला विकलांग कल्याण अधिकारी रंजीत सोनकर की बीते 21 अप्रैल की रात संदिग्ध हालात में मौत हो गई थी। पुलिस ने उनके शव का पोस्टमार्टम कराने के बाद बिसरा सुरक्षित कर उसे जांच के लिए प्रयोगशाला में भेजा है। सोमवार को रंजीत के भाई भाई राजेश सोनकर ने थाना सदर बाजार में तहरीर दी। तहरीर के अनुसार शादी के तुरंत बाद से ही उनके भाई रंजीत के अपनी पत्नी अर्चना सोनकर से संबंध खराब हो गए थे। बकौल राजेश, भाई ने बताया था कि अर्चना में महिलाओं जैसे कोई गुण नहीं थे। यह देखकर उन्होंने पत्नी से कहा था कि वह यह बात वह परिवार वालों को बता देंगे। आरोप है कि इस पर अर्चना सोनकर ने राज खोलने पर जान से मारने की धमकी दी थी। राजेश ने बताया कि इसके चलते उनके भाई ने डीएम कार्यालय में बीते 28 मार्च को दाखिल दफ्तर कराया था और प्रधान पारिवारिक कोर्ट में विवाह शून्य करने की अर्जी डाली थी। उनके भाई को पहले से ही आशंका थी कि उनकी पत्नी हत्या करा देगी। उन्होंने आरोप लगाया कि अर्चना सोनकर षड्यंत्र रचकर किसी नौकर या सहयोगी की मदद से जहर देकर रंजीत की हत्या कर दी है। पुलिस ने मामले में जिला समाज कल्याण अधिकारी अर्चना सोनकर के खिलाफ पति की हत्या के मामले में मुकदमा दर्ज कर विवेचना शुरू कर दी है। इंस्पेक्टर केके वर्मा ने बताया कि मृतक के भाई की तहरीर पर मृतक रंजीत सोनकर की पत्नी समाज कल्याण अधिकारी अर्चना सोनकर के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज कर लिया गया है।
विज्ञापन