{"_id":"58b0778c4f1c1b0953b27022","slug":"sobrn-disclose-massacre-murder-arrested","type":"story","status":"publish","title_hn":"सोबरन हत्याकांड का खुलासा, हत्यारोपी गिरफ्तार","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
सोबरन हत्याकांड का खुलासा, हत्यारोपी गिरफ्तार
ब्यूरो, अमर उजाला शाहजहांपुर
Updated Fri, 24 Feb 2017 11:47 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सेहरामऊ दक्षिणी थाना क्षेत्र के गांव चंदगोई में एक साल पहले हुए सोबरन लाल हत्याकांड का खुलासा करते हुए शुक्रवार को पुलिस ने गांव के ही लालसहाय को गिरफ्तार किया है। उसकी निशानदेही पर हत्या में प्रयुक्त गड़ासेनुमा छुरा भी बरामद हुआ है। उसने अपने दो साथियों के नाम भी पुलिस को बताए हैं। थानाध्यक्ष वीरेंद्र कुमार चौहान ने बताया कि गांव चंदगोई निवासी सोबरन लाल और लालसहाय रिश्ते में साढ़ू थे। गांव के एक व्यक्ति ने अपनी जमीन बेचने के लिए लालसहाय से सौदा तय कर लिया था, लेकिन इसी बीच सोबरनलाल ने अधिक रुपए देकर जमीन खुद खरीद ली। बस यहीं से दोनों के बीच रिश्तों में दरार पड़ गई और लालसहाय सोबरन से दुश्मनी मानने लगा। पांच फरवरी 2016 की रात लालसहाय अपने दो साथियों के साथ सोबरनलाल की हत्या करने के इरादे से बग्गर में पहुंच गया। वहां सोबरन लाल सो रहा था। उसी समय उसकी हत्या कर दी गई। अगले दिन जानकारी होने पर मृतक के बेटे अमर सिंह ने अज्ञात में रिपोर्ट दर्ज कराई थी। विवेचना के दौरान लालसहाय को शक के आधार पर हिरासत में लिया गया तो पूछताछ में उसने अपना गुनाह कबूल कर लिया। उसकी निशानदेही पर हत्या में प्रयुक्त गड़ासेनुमा छुरा भी बरामद कर लिया गया। थानाध्यक्ष ने बताया कि लालसहाय ने अपने दो साथियों के नाम भी बताए हैं। उन साथियों की हत्या में क्या भूमिका थी, उसकी जांच की जा रही है।
साली पर बुरी नीयत रखता था सोबरनलाल- सेहरामऊ दक्षिणी पुलिस हिरासत में लालसहाय ने बताया कि उसकी दूर के रिश्ते की साली पर बुरी नीयत रखता था और छेड़छाड़ करते हुए उसे परेशान किया करता था। वह बिंदु भी इस हत्या की वजह रही।
विज्ञापन
साली पर बुरी नीयत रखता था सोबरनलाल- सेहरामऊ दक्षिणी पुलिस हिरासत में लालसहाय ने बताया कि उसकी दूर के रिश्ते की साली पर बुरी नीयत रखता था और छेड़छाड़ करते हुए उसे परेशान किया करता था। वह बिंदु भी इस हत्या की वजह रही।
विज्ञापन