फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   Slip man commits suicide by train

ट्रेन से कटकर युवक ने की खुदकुशी

Fri, 21 Aug 2015 08:45 PM IST
शाहजहांपुर।
शाहजहांपुर। Updated Fri, 21 Aug 2015 08:45 PM IST
विज्ञापन
सेहरामऊ दक्षिणी थाना क्षेत्र के एक युवक ने घरेलू कलह के चलते बृहस्पतिवार को रात 12 बजे के करीब ट्रेन से कटकर जान दे दी। युवक के ट्रेन से कटने पर जीआरपी ने सेहरामऊ दक्षिणी थाना पुलिस को मामले की सूचना दी। सूचना पर पहुंची थाना पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए ले आई।
विज्ञापन

सेहरामऊ के रहने वाले शिवशंकर दीक्षित ने बताया कि उनका बड़ा बेटा कौशल कुमार (25) नशा करने का आदी हो गया था। अक्सर नशे के लिए रुपये मांगता था, न मिलने पर झगड़ा करने पर आमादा हो जाता था। बृहस्पतिवार रात को भी कौशल  झगड़ा कर रहा था। इस पर शिवशंकर ने उसे डांट दिया। जिससे वह घर से चला गया। शिवशंकर और उनके बेटे विपिन, राहुल, मदन और अन्य घरवालों ने रात में खोजने की कोशिश की, लेकिन उसका पता नहीं चल सका। शुक्रवार की सुबह गांववालों ने बताया कि कौशल ने ट्रेन से कटकर आत्महत्या कर ली। उसका शव कहिलिया रेलवे स्टेशन के पास स्थित अकबरपुर गांव के सामने पड़ा है। मौके पर पहुंचे शिवशंकर ने बेटे की शिनाख्त की। जीआरपी ने शव को सेहरामऊ दक्षिणी थाना पुलिस के सुपुर्द कर दिया, जहां से पुलिस जिला अस्पताल में लाई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed