फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   Six homes Nkb put a The material collected from millions

छह घरों में नकब लगाई, एक  घर से समेटा लाखों का माल

Sun, 07 Aug 2016 12:09 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो  कोरोकुइयां/ सिंधौली।
अमर उजाला ब्यूरो  कोरोकुइयां/ सिंधौली। Updated Sun, 07 Aug 2016 12:09 AM IST
विज्ञापन
Six homes Nkb put a The material collected from millions
चोरी का कर रहे थे प्रयास - फोटो : अमर उजाला

विज्ञापन
कोरोकुइयां क्षेत्र के गांव पसिया खेड़ा में हुई घटना 
थाना पुवायां क्षेत्र के गांव पसियाखेड़ा में शुक्रवार की रात चोरों ने छह घरों में नकब लगाई। पांच घरों में चोरों के हाथ कोई माल नहीं लगा। छठे घर से चोरों ने हजारों की नगदी समेत लाखों का माल उड़ा दिया। पीड़ित ने चोरी तहरीर थाना पुवायां में दी है। 

गांव पसियाखेड़ा निवासी इफ्तेखार खां ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि चोरों ने रात इश्तयाक खां, मुस्कीन खां, लईक खां, हारुन खां और उनके भाई के घर नकब लगाई। चोरों को इनके घर से कोई माल हाथ नहीं लगा। उन्होंने बताया कि परिवार के सभी लोग आंगन और बरामदा में सो रहे थे। चोरों ने उनके मकान के पीछे दोनों कमरों में नकब लगाकर कमरे में रखे बक्सों का ताला तोड़कर 67 हजार की नगदी और करीब तीन लाख रुपये के जेवर चोरी कर लिए। सुबह उनकी बेटी अजमा ने कमरे का ताला खोला तो चोरी की जानकारी हुई। कमरे में सारा सामान बिखरा पड़ा था। छह घरों में नकब लगने की सूचना पर गांव में हड़कंप मच गया। पीड़ित की तहरीर पर पुलिस रिपोर्ट लिखने में आनाकानी कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed