फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   Sister of the young man carrying lures beating

साली को फुसलाकर ले जा रहे युवक की पिटाई

Sat, 07 Jan 2017 11:32 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला शाहजहांपुर
ब्यूरो, अमर उजाला शाहजहांपुर Updated Sat, 07 Jan 2017 11:32 PM IST
विज्ञापन
साली से नैन लड़ा रहे जीजा की शनिवार साली के परिवारवालों ने जमकर धुनाई की। आशिक जीजा मौका पाकर खिसकने में कामयाब रहा। खीरी के निघासन क्षेत्र के एक युवक की सिंधौली क्षेत्र में ससुराल है। यह युवक का अपनी साली से काफी समय से प्रेम प्रसंग चल रहा था। शनिवार सुबह वह अपनी साली को ससुराल से लेकर खिसक लिया। जीजा साली को गायब देख शक होने पर युवक के ससुरालियों ने कई बाइक लेकर उसकी तलाश शुरू कर दी। लोगों ने पुवायां बड़ागांव के बीच ट्रक से जा रहे प्रेमी युगल को पकड़ लिया। ससुरालियों ने युवक की जमकर ठुकाई की और किशोरी को वापस घर भेज दिया। मारपीट होते देख मौके पर तमाम राहगीरों की भीड़ लग गई। भीड़ का फायदा उठाकर युवक मौके से खिसकने में कामयाब रहा। साली जीजा के साथ मारपीट का विरोध करती हुई उसके साथ जाने की जिद करती रही, लेकिन परिवारीजनों के आगे उसकी एक न चल सकी। पुलिस ने मामले की जानकारी से इंकार किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed