{"_id":"a41af7bb5479918e5a9f094ac269c5c4","slug":"siddiq-lost-a-daughter-the-second-serious-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सिद्दीक ने एक बेटी गंवाई, दूसरी गंभीर","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
सिद्दीक ने एक बेटी गंवाई, दूसरी गंभीर
शाहजहांपुर।
Updated Sat, 11 Jul 2015 11:40 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
लखीमपुर खीरी के थाना पसगवां क्षेत्र के गांव सुखवसा में शनिवार को तालाब में डूबने से एक ही परिवार के दो बच्चों की मौत हो गई, जबकि एक बच्ची को गंभीर हालत में जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। एक बेटी को खो चुके सिद्दीक अपनी दूसरी बेटी की जान को लेकर फिक्रमंद हैं। गांव सुखवसा में रहने वाले सिद्दीक की आठ वर्षीय बेटी शाइना और दस वर्षीय मिन्ना अपने चाचा बिट्टू के बेटे सुहेल के साथ गांव में तालाब में नहाने गईं थीं। तालाब में डूबने से शाइना और सुहेल की मौत हो गई, जबकि ग्रामीणों ने मिन्ना को बचा लिया। गंभीर हालत में सिद्दीक मिन्ना को जिला अस्पताल लेकर आए। डॉक्टरों के मुताबिक मिन्ना के पेट और फेफड़ों में गंदा पानी भर गया है। इससे संक्रमण की आशंका बनी है। एक बेटी को खो चुके सिद्दीक अपनी दूसरी बेटी की जान बचाने में लगे हैं।
विज्ञापन