फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   Shoot the gun away from her husband, woman injured

पति की बंदूक से चली गोली, महिला घायल

Sat, 22 Oct 2016 12:25 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला शाहजहांपुर
ब्यूरो, अमर उजाला शाहजहांपुर Updated Sat, 22 Oct 2016 12:25 AM IST
विज्ञापन
शुक्रवार सुबह एक महिला पति की लाइसेंसी बंदूक से गोली लगने से गंभीर घायल हो गई। घटना को लेकर तमाम तरह की चर्चाएं हैं, हालांकि पुलिस का कहना है कि महिला धोखे से खुद ही गोली चल जाने की बात कह रही है। नगर के मोहल्ला कटरा बाजार निवासी महेंद्र मिश्रा एक पेट्रोल पंप पर गार्ड हैं। शुक्रवार सुबह पांच बजे वह पंप से घर आए। कुछ ही देर बाद उनके घर से फायर की आवाज सुनाई दी और चीखपुकार मच गई। पड़ोस के लोग दौड़कर महेंद्र के घर पहुंचे तो उनकी पत्नी 40 वर्षीय माया देवी खून से लथपथ जमीन पर पड़ी तड़प रही थीं। महिला को थाने लाया गया और पुवायां के सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया गया। डॉक्टरों ने महिला को जिला अस्पताल रेफर कर दिया। जिला अस्पताल से महिला को बरेली ले जाने की सलाह दी गई। परिवार के लोग महिला को शाहजहांपुर के ही एक निजी अस्पताल ले गए, जहां उनका इलाज चल रहा है। कोतवाली प्रभारी राजेश सिंह ने बताया कि महिला को गाली गलने के मामले में अभी पुलिस को कोई तहरीर आदि नहीं मिली है। परिवार के लोग घायल को इलाज के लिए ले गए हैं। मामले की जांच कराई जाएगी। हालांकि महिला बयान दे रही है कि उससे खुद धोखे से गोली चल गई, जिससे वह घायल हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed