फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   She tried raffia

युवती से दुराचार की कोशिश

Sat, 25 Feb 2017 11:46 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला शाहजहांपुर
ब्यूरो, अमर उजाला शाहजहांपुर Updated Sat, 25 Feb 2017 11:46 PM IST
विज्ञापन
मायके आई एक युवती से शनिवार सुबह रेप की कोशिश की गई। युवती के पिता ने आरोपी के खिलाफ नामजद रिपोर्ट दर्ज कराई है। क्षेत्र के एक गांव निवासी किसान ने दर्ज कराई रिपोर्ट में बताया कि कुछ दिन पहले उसकी पुत्री ससुराल से मायके आई थी। शनिवार सुबह वह शौच के लिए खेत में रही थी तभी रास्ते में गांव के ही एक युवक ने उसे पकड़ लिया। वह शोर मचाने पर जान से मारनेे की धमकी देकर युवती को गन्ने के खेत में खींचने लगा। लड़की ने शोर मचाया तो आरोपी भाग निकला। युवती ने घर आकर मामले की जानकारी परिवार के लोगों को दी। इसके बाद पिता लड़की को लेकर थाने पहुंचा और तहरीर दी। एसओ इफ्तेखार अहमद ने बताया कि आरोपी युवक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। उसकी तलाश की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed