फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   Selling adulterated 15.5 million penalty

मिलावटी सामान बेचने पर 15.5 लाख का जुर्माना

Fri, 02 Dec 2016 11:33 PM IST
शाहजहांपुर, अमर उजाला ब्यूरो
शाहजहांपुर, अमर उजाला ब्यूरो Updated Fri, 02 Dec 2016 11:33 PM IST
विज्ञापन
 खान-पान की वस्तुओं में मिलावट रोकने के लिए खाद्य सुरक्षा विभाग द्वारा लिए गए सैंपल जांच में फेल होने पर न्याय निर्णायक अधिकारी/एडीएम (प्रशासन) जितेंद्र शर्मा ने आठ वाद निर्णीत करके संबंधितों पर 15.5 लाख रुपये जुर्माना ठोंका है। इसमें से 8.25 लाख रुपये अर्थदंड विभिन्न उत्पादों के निर्माताओं को भुगतना होगा। 
विज्ञापन

बता दें कि होली के दौरान विभागीय अफसरों ने शहर समेत विभिन्न तहसीलों में मिठाई, दूध, आइसक्रीम, बिस्कुट, कोल्ड ड्रिंक्स, ड्रिंकिंग वॉटर आदि के नमूने लिए थे। राजकीय जन विश्लेषक प्रयोगशाला की जांच में कई नमूने फेल होने पर खाद्य सुरक्षा विभाग के अभिहीत अधिकारी टीआर रावत ने एडीएम (प्रशासन) के कोर्ट में निर्माताआें और विक्रेताओं को पक्षकार बनाते हुए मुकदमे दर्ज कराए थे। 
विज्ञापन

इन्हीं वादों पर एडीएम शर्मा ने जुर्माना वसूलने संबंधी आदेश जारी किए। इसी के तहत खोया पेड़ा का नमूना फेल होने पर कांट के मिठाई विक्रेता मुकेश गुप्ता पर दो लाख रुपये और उनके नौकर कुलदीप पर 25 हजार रुपये, आइसकैंडी के घोल में अखाद्य रंग पाए जाने के मामले में जलालाबाद के अजीत सिंह पर एक लाख रुपये, दूध के नमूनों में एसएनएफ की कमी पाए जाने के मामलों में अल्हागंज के जोगेश पर 50 हजार रुपये और सिंधौली के जहूर पर 75 हजार रुपये जुर्माना किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

एडीएम ने बटर बिस्कुट में कमी पाए जाने पर कानपुर की निर्माता कंपनी भगवती फूड्स पर 2.75 लाख रुपये और सिंधौली के विक्रेता शैजान पर 25 हजार रुपये, थंडर ब्लॉक ऑरेंज फ्लेवर वाली कोल्ड ड्रिंक्स में गड़बड़ी मिलने पर हापुड़ की निर्माता कंपनी लाला मदनलाल एंड संस पर चार लाख रुपये और तिलहर क्षेत्र के डभौरा क्रासिंग के विक्रेता धनपाल पर एक लाख रुपये जुर्माना किया है। बेसन में मटर की मिलावट पाए जाने पर मिर्जापुर क्षेत्र के गांव ढाई निवासी जापान बाबू पर एक लाख रुपये और नीरो ब्रांड पैकेज्ड वॉटर में कमी मिलने पर निर्माता श्रीराम खन्ना पर 1.50 लाख रुपये और विक्रेता अशोक खन्ना पर 50 हजार रुपये जुर्माना किया गया है। मुख्य खाद्य सुरक्षा अधिकारी डीपी सिंह ने बताया कि जुर्माना की धनराशि अदा नहीं करने पर संबंधितों को जेल जाना पड़ सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed