{"_id":"588b938d4f1c1bbb7ecf70bc","slug":"scotty-took-the-delhi-police-including-atoliftr","type":"story","status":"publish","title_hn":"आटोलिफ्टर को स्कूटी समेत ले गई दिल्ली पुलिस ","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
आटोलिफ्टर को स्कूटी समेत ले गई दिल्ली पुलिस
ब्यूरो, अमर उजाला शाहजहांपुर
Updated Sat, 28 Jan 2017 12:13 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दिल्ली पुलिस ने शुक्रवार को पुवायां में एक युवक को पकड़कर उसकी निशानदेही पर स्कूटी बरामद कर ली। युवक डेढ़ वर्ष पूर्व दिल्ली से स्कूटी चोरी कर लाया था। पुवायां के मोहल्ला छावनी निवासी अक्षय कुमार डेढ़ वर्ष पूर्व दिल्ली के थाना इंदलपुर के गांव टोड़ापुर में प्रेम यादव के ढाबे पर काम करता था। मालिक से विवाद होने पर अक्षय उसकी स्कूटी लेकर पुवायां भाग आया। प्रेम यादव ने अक्षय के खिलाफ स्कूटी चोरी की रिपोर्ट दर्ज कराई थी। इंदलपुर थाने की पुलिस शुक्रवार को पुवायां पुहंची और अक्षय को उसके घर से दबोच लिया। अक्षय ने स्कूटी बेचे जाने की बात बताई, इस पर पुलिस ने पुवायां के ही एक व्यक्ति से स्कूटी बरामद कर ली। पुलिस बरामद स्कूटी और अक्षय को दिल्ली ले गई है।
विज्ञापन