{"_id":"581b857d4f1c1bc52b436ba6","slug":"schools-remained-closed-in-protest-against-the-killing-of-swami-school","type":"story","status":"publish","title_hn":"स्कूल स्वामी की हत्या के विरोध में बंद रहे स्कूल","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
स्कूल स्वामी की हत्या के विरोध में बंद रहे स्कूल
ब्यूरो, अमर उजाला शाहजहांपुर
Updated Fri, 04 Nov 2016 12:14 AM IST
विज्ञापन
राज इंटरनेशनल स्कूल बंडा के मालिक विचित्र सिंह की हत्या के विरोध में जिले के अंग्रेजी माध्यम के स्कूल शोक में बंद रहे। बृहस्पतिवार को विभिन्न स्कूलों के संचालक बंडा में विचित्र सिंह के अंतिम संस्कार में शामिल हुए। डान एंड डोना स्कूल में इंडिपेंडेंट स्कूल्स फेडरेशन की शोक बैठक हुई। इसमें सदस्यों ने मृतक विचित्र सिंह की आत्मा की शांति के लिए दो मिनट का मौन रखा। इसके बाद बंडा जाकर विचित्र सिंह के परिवार से मिलकर संवेदना व्यक्त की और ढांढस बंधाया। शोक सभा में फेडरेशन के अध्यक्ष विपिन अग्रवाल, सचिव अरुण खंडेलवाल, प्रहलाद राय अग्रवाल, आलोक अंचल, सचिन बाथम, आरडी अग्रवाल, नील जौहरी, मून जौहरी, हाजी इकरार, शशि गुप्ता, अवतार सिंह राना, जयवीर सिंह, हरदेव सिंह, कमल सिंह, अशोक अग्रवाल, तराना जमाल, मो. जमाल, सुशील रस्तोगी, नीला चौधरी, निधि बहल, एससी शर्मा, साधना अग्रवाल, अभिनव ओमर, स्मिता सक्सेना, अरुण सक्सेना, फादर गेगरी, अर्चना जौहरी, राहुल आनंद, उमेश दुबे आदि शामिल हुए। उधर, माध्यमिक वित्त विहीन शिक्षक महासभा की शोकसभा में बंडा के स्कूल संचालक विचित्र सिंह की हत्या पर दुख व्यक्त किया गया। संवेदना व्यक्त करने वालों में जिला महासचिव अभिषेक पांडेय, नरेंद्र सिंह यादव, पंकज मिश्रा, राजेश आनंद, देवशरण मिश्र, ब्रजेश मिश्रा, राजीव त्रिवेदी, डा. रामप्रकाश पांडेय, अरुण पांडेय, भाग्यदत्त शर्मा, संत कुमार सिंह, सुरेंद्र वर्मा, आसिफ खां, पवन यादव, रामसुख मिश्रा आदि शामिल रहे।
स्कूल स्वामी के हत्यारे पकड़ से बाहर
गांव सरदारपुर स्थित राज इंटरनेशनल स्कूल के स्वामी विचित्र सिंह की हत्या के आरोपी पुलिस अभी तक नहीं पकड़ सकी है। उधर, पोस्टमार्टम के बाद मृतक का अंतिम संस्कार कर दिया गया।
बंडा के गांव सरदारपुर निवासी विचित्र सिंह बुधवार को बंडा आए थे। दोपहर में बाइक से घर लौटते वक्त कार सवार लोगों ने बाइक में जोरदार टक्कर मार कर गिरा दिया। विचित्र सिंह ने उठकर भागने का प्रयास किया तो ताबड़तोड़ फायरिंग कर उनकी हत्या कर दी। भागते समय हत्यारोपियों की कार गांव बहेड़ा मार्ग पर पेड़ से टकराकर क्षतिग्रस्त हो गई तो आरोपी कार छोड़कर भाग निकले थे। पुलिस ने कार बरामद कर ली थी। कार बंडा के गगनदीप सिंह की निकली।
विज्ञापन
मृतक के पिता जनरैल सिंह ने बंडा के मोहल्ला रामनगर कालोनी निवासी गगनदीप सिंह आदि के खिलाफ हत्या की रिपोर्ट कराई थी। एएसपी ने पुलिस को आरोपियों को जल्द गिरफ्तार करने के निर्देश दिए थे, लेकिन घटना के दूसरे दिन तक कोई भी आरोपी पुलिस के हत्थे नहीं चढ़ सका था।
एक आरोपी के पकड़े जाने की चर्चा
पुवायां/बंडा। स्कूल स्वामी की हत्या में नामजद पांच आरोपियों में एक पुलिस गिरफ्त में है, इस बात की चर्चा पूरे दिन रही। हालांकि एसओ उदयवीर सिंह ने किसी आरोपी के पकड़े जाने से साफ इंकार किया। कहा कि तलाश में दबिश दी जा रही है। जल्द ही आरोपी जेल भेजे जाएंगे। हत्या के पीछे लेनदेन का मामला बताया गया है, हालांकि पुलिस दूसरे पहलुओं पर भी जांच कर रही है।
युवती के गायब होने से चर्चाओं का बाजार गर्म
विचित्र सिंह चहल हत्याकांड की मुख्य वजह मानी जा रही एक युवती 11 दिनों से गायब है। कुछ लोग इसे ऑनरकिलिंग से जोड़कर देख रहे हैं। बृहस्पतिवार को पुलिस भी युवती के घर पहुंची लेकिन वहां ताला पड़ा होने पर पड़ोसियों से पूछताछ कर वापस लौट गई।
पिता ने दी मुखाग्नि
बंडा। विचित्र सिंह के शव को पिता जरनैल सिंह ने मुखाग्नि दी। इस मौके पर काफी संख्या में लोग मौजूद रहे। पिता की मौत से इकलौते पुत्र नवजोत सिंह, पत्नी रजवंत कौर, मां हरवंश कौर और पिता जरनैल सिंह का रो रोकर बुरा हाल है।
अंग्रेजी माध्यम के स्कूलों में रहा शोकावकाश
बंडा में स्कूल स्वामी की हत्या के विरोध में बृहस्पतिवार को पुवायां, खुटार, बंडा के इंग्लिश मीडियम स्कूल बंद रहे। स्कूल संचालकों ने विचित्र सिंह की हत्या पर गहरा दुख जताया और आरोपियों को जल्द गिरफ्तार कर जेल भेजे जाने की मांग की। बंडा के गायत्री महाशक्ति इंटर कालेज के प्रबंधक ब्रजेश मिश्रा, शहीद भगत सिंह इंटर कालेज के प्रधानाचार्य राजीव कुमार, प्रीतम लोट्स स्कूल के प्रबंधक मंजीत सिंह, प्रिंसिपल बीबी शर्मा, एवर ग्रीन मॉडल स्कूल के प्रबंधक प्रेमकुमार शर्मा, गुरू तेगबहादुर एजूकेशनल एकेडमी के एमडी जसवीर सिंह, प्रिंसिपल आलोक मिश्रा, गुरूनानक कॉन्वेंट स्कूल के प्रबंधक बलविंदर सिंह, गोल्डन फ्लावर स्कूल खुटार के एमडी हरदेव सिंह, पुवायां के राना पब्लिक स्कूल के उप निदेशक अवतार सिंह राना, कैंब्रिज कॉन्वेंट स्कूल के डॉयरेक्टर विपिन अग्रवाल आदि ने स्कूल स्वामी के घर पहुंचकर परिवार को सांत्वना दी।