{"_id":"25056b21965251f58b8f597c3df7ab09","slug":"school-s-shabby-kitchen-collapsed-killing-worker-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"स्कूल की जर्जर रसोई ढही, मजदूर की मौत ","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
स्कूल की जर्जर रसोई ढही, मजदूर की मौत
शाहजहांपुर।
Updated Sat, 03 Oct 2015 10:44 PM IST
विज्ञापन
थाना कांट क्षेत्र के गांव रामखेड़ा में शुक्रवार की दोपहर उच्च प्राथमिक स्कूल की जर्जर रसोई ढहने से उसकी चपेट में आकर 21 वर्षीय मजदूर अवनीश कुमार की मौत हो गई।
थाना तिलहर क्षेत्र के गांव गोपालपुर नगरिया निवासी तेज कुमार का बेटा मजदूरी करता है। इन दिनों वह कुर्रिया कलां क्षेत्र में दूरसंचार विभाग की केबिल डालने का काम कर रहा था। शुक्रवार को वह गांव के रामवचन, संजीव, मनोज और रामजी के साथ रामखेड़ा उच्च माध्यमिक स्कूल के पास केबिल डालने के लिए के गड्ढा खोद रहा था, तभी अचानक स्कूल की जर्जर रसोई की दीवार ढह गई। जिसके मलबे में अवनीश दब गया। साथियों ने मलबा हटाकर उसे निकाला। गंभीर रूप से घायल अवनीश को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। देर रात अवनीश की हालत बिगड़ने पर उसे रेफर कर दिया गया। परिवार वाले उसे बरेली ले जा रहे थे, तभी नगरिया मोड़ के पास उसने दम तोड़ दिया। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराने के बाद परिवार वालों को सौंप दिया है। अवनीश की मौत की खबर सुनकर घर में कोहराम मच गया। मां शुद्धि देवी और बहन अनीता व शिवानी का रो-रोकर बेसुध हो गई हैं।