फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   Satyagrahi couple drove by the Home Guards

सत्याग्रही दंपति को होमगार्डों ने भगाया

Tue, 19 May 2015 11:57 PM IST
शाहजहांपुर।
शाहजहांपुर। Updated Tue, 19 May 2015 11:57 PM IST
विज्ञापन
Satyagrahi couple drove by the Home Guards
अपह्त बेटी पूजा की बरामदगी की मांग को लेकर सवा दो साल से भी अधिक समय से कलक्ट्रेट में सत्याग्रह पर डटे बिजलीपुरा के दंपति को मंगलवार की रात करीब साढ़े नौ बजे दो होमगार्डों ने बुरी तरह से पीटा और भाग जाने को मजबूर कर दिया। सदर थाने जाने पर पुलिस ने यह कहकर टरका दिया कि सुबह आना, तब जांच होगी।
विज्ञापन

बिजलीपुरा निवासी रिक्शा चालक अशोक भोजवाल और उसकी पत्नी आशा तीन बच्चों समेत सत्याग्रह पर डटे हैं। बीते दिन आशा ने राज्य महिला आयोग की अध्यक्ष जरीना उस्मानी से बेटी का पता लगाने की गुहार की थी। उसे हर संभव मदद का भरोसा भी मिला, लेकिन शनिवार की रात दो होमगार्डों ने दंपति समेत तीनों बच्चों को कलक्ट्रेट से बरामदे से उठकर बाहर ले जाने पर खदेड़ने की कोशिश की।
विज्ञापन

आशा के अनुसार विरोध करने पर होमगार्ड हमलावर हो गए और उन्होंने पीटना शुरू कर दिया। इसकी शिकायत थाने में करने पर पुलिस ने सुनवाई के लिए बुधवार सुबह आने को कहा है। प्रभारी निरीक्षक जेपी तिवारी के अनुसार थाने से मंगलवार रात को कलक्ट्रेट ड्यूटी पर कोई होमगार्ड नहीं भेजा गया। हो सकता है कि कलक्ट्रेट स्थित ट्रेजरी और अन्य दफ्तरों की सुरक्षा में तैनात होमगार्ड वहां पर पहुंचे हों। बुधवार के होमगार्डों के बीच संबंधित होमगार्डों की पहचान कराई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed