फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   Satyagraha Express upon the death of the young man Gonda

सत्याग्रह एक्सप्रेस से टकराकर गोंडा के युवक की मौत

Sun, 05 Jul 2015 11:58 PM IST
रोजा।
रोजा। Updated Sun, 05 Jul 2015 11:58 PM IST
विज्ञापन
Satyagraha Express upon the death of the young man Gonda
बहन को ससुराल पहुंचाने जा रहे एक युवक की बरतारा स्टेशन पर सत्याग्रह एक्सप्रेस की चपेट में आ जाने से मौत हो गई। वह गोंडा का रहने वाला था। सूचना मिलने पर पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।
विज्ञापन

यह हादसा रविवार रात सीतापुर ब्रांच लाइन पर स्थित बरतारा रेलवे स्टेशन पर हुआ। रविवार की रात करीब दो बजे रक्सौल से दिल्ली जा रही सत्याग्रह एक्सप्रेस डाउन लाइन को बरतारा रेलवे स्टेशन पर रोका गया था। अप लाइन की सत्याग्रह एक्सप्रेस पर 20 वर्षीय अजय कुमार निवासी मछली गांव थाना कोतवाली देहात जिला गोंडा अपनी बहन सुमन को लेकर उसकी ससुराल लुधियाना जा रहा था। सुमन ने पुलिस को बताया की गाड़ी में भीड़ ज्यादा थी। गर्मी के कारण अजय नीचे उतर गया। तभी वह सामने से आ रही डाउन लाइन की सत्याग्रह एक्सप्रेस की चपेट में आ गया। इंजन से टकराने के बाद अजय लाइन संख्या दो और तीन के बीच में जा गिरा। सिर में आईं गंभीर चोटों से अजय की मौके पर मौत हो गई। सूचना पर जीआरपी मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम कराया है। सूचना मिलने पर अजय के घरवाले भी पहुंच गए, जो पोस्टमार्टम के बाद शव अपने साथ गांव ले गए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed