फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   Sarraf three lakh jewelery looted in broad daylight

दिनदहाड़े सर्राफ से तीन लाख के जेवर लूटे

Thu, 19 May 2016 11:44 PM IST
ब्यूरो /शाहजहांपुर
ब्यूरो /शाहजहांपुर Updated Thu, 19 May 2016 11:44 PM IST
विज्ञापन
                                
                
                
                 
                    
विज्ञापन
दिनदहाड़े बृहस्पतिवार के बंडा के एक सर्राफ से तीन लाख रुपये के जेवर लूट लिए गए। सर्राफ सुनील कुमार दीक्षित घर से अपने 13 वर्षीय बेटे के साथ बाइक पर दुकान जा रहे थे। इस घटना को अंजाम बाइक सवार बदमाशों ने दिया, जो मौके से भाग गए। इसकी सूचना मिलने पर पहुंची पुलिस घंटों कांबिंग करती रही, लेकिन देर शाम तक लुटेरों का कुछ पता नहीं चला। पड़री किशनपुर गांव के सराफा कारोबारी सुनील कुमार दीक्षित ने बताया कि उनकी बंडा कस्बे में सोने चांदी के जेवरों की दुकान है। बृहस्पतिवार सुबह नौ बजे वह घर से बाइक पर अपने 13 वर्षीय पुत्र के साथ दुकान खोलने बंडा जा रहे थे। रास्ते में गांव कुंड़रा मोड़ के पास बंडा की ओर से बजाज डिस्कबर बाइक पर तीन बदमाश आए और नजदीक पहुंचने पर तमंचा तान कर सर्राफ को जान से मारने की धमकी दी, जिससे सुनील को बाइक रोकने पड़ी। सुनील शोर मचाते इससे पहले बदमाश धमकी देते हुए सोने और चांदी के आभूषणों वाला बैग लूटने लगे। तभी मौका पाकर सर्राफ का बेटा बैग लेकर खेतों की ओर भागा। इससे बौखलाए बदमाशों ने गोली मारने की धमकी दी, जिससे सर्राफ का बेटा रुक गया। तभी बदमाश जेवरों समेत बैग छीन कर कुड़रा रोड की ओर भाग गए। बदमाशों के जाने के बाद व्यापारी ने शोर मचाया तो आसपास के तमाम लोग मौके पर जमा हो गए। लूट की सूचना मिलने पर एसओ राजेश सिंह मौके पर पहुंच गए। पुलिस ने कु ड़रा रोड सहित तमाम जगह बदमाशों की तलाश की, लेकिन कोई पता नहीं चल सका। एसओ राजेश सिंह ने बताया कि अज्ञात बदमाशों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। बदमाशों की तलाश में तीन टीमें बनाई गई हैं। व्यापारी सुनील ने बताया कि उनके बैग में साढ़े चार किलो नई चांदी के आभूषण,10 ग्राम सोना और गिरवी गांठ के सोने-चांदी के जेवर थे। 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed