{"_id":"9431ebd1ca7ec10cecb2b2c5e1b37d3f","slug":"rutapur-episode-two-accused-was-finally-picked-up-by-police-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"रौतापुर प्रकरण: पुलिस ने दो आरोपी दबोचे","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
रौतापुर प्रकरण: पुलिस ने दो आरोपी दबोचे
शाहजहांपुर।
Updated Sun, 31 Jan 2016 12:45 AM IST
विज्ञापन
रौतापुर कलां गांव में हुए बवाल और हत्या के मामले में पुलिस ने शनिवार को दो आरोपी दबोच लिए। इस मामले में दर्ज किए गए मुकदमे में तफ्तीश के दौरान धाराएं बढ़ाने के साथ पांच अन्य लोगों के नाम भी शामिल किए गए है।
विज्ञापन
रौतापुर कलां गांव निवासी रमेश मिश्रा और उनके सौतेले भाई सेठलाल के परिवार के बीच 27 जनवरी की रात विवाद हो गया था। रमेश मिश्रा पक्ष के लोगों ने कुल्हाड़ी, लाठी, डंडे लेकर सेठलाल के घर धावा बोला था। इसके बाद दोनों पक्षों में जमकर लाठी, डंडे चले थे। झगड़े में दोनों तरफ से 12 लोग घायल हो गए थे। मौके पर पहुंची पुलिस ने घायलों को खुटार के प्राथमिक स्वास्थ केंद्र पर भर्ती कराया था। हालत गंभीर होने के कारण घायलों को जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया था। सेठलाल के पौत्र प्रवीण की हालत ज्यादा गंभीर होने के कारण उसे बरेली भेजा गया था। जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई थी। शुक्रवार को अंतिम संस्कार के समय मृतक के परिवार के लोगों ने मौके पर पहुंचे एसओ जसवीर सिंह से आरोपियों की गिरफ्तारी और मुकदमे में धाराएं बढ़ाए जाने की मांग की थी।
विज्ञापन
शनिवार को दरोगा वीरपाल सिंह तोमर ने प्रवीण की गैर इरादतन हत्या के मामले में नामजद गांव रौतापुर कलां के सचिन और अमित को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। दोनों आरोपी भागने की फिराक में रौतापुर मोड़ पर वाहन के इंतजार में खड़े थे। इस घटना में रमेश मिश्रा, रामप्रकाश, धीरज, कमला देवी, विकास के शामिल होने पर मुकदमे में नाम बढ़ा दिए गए हैं।
विज्ञापन