{"_id":"f4a6964abad069998dcb2d6b64b63114","slug":"running-unlicensed-medical-stores-jail-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बिना लाइसेंस के मेडिकल स्टोर चलाने वाले को जेल","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
बिना लाइसेंस के मेडिकल स्टोर चलाने वाले को जेल
खुटार।
Updated Fri, 11 Sep 2015 10:17 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गांव रामपुर कलां में बिना लाइसेंस मेडिकल स्टोर चला रहे बंडा के गांव खखरा निवासी तसरीफ को शुक्रवार को जेल भेज दिया गया। दुकान से मिली दवाओं को सीज कर दिया गया है।
शाहजहांपुर की औषधि निरीक्षक उर्मिला वर्मा को सूचना मिली थी कि गांव रामपुर कलां में बिना लाइसेंस के मेडिकल स्टोर चलाए जा रहे हैं। मामले की जानकारी सहायक आयुक्त औषधि बरेली को हुई तो उन्होंने शाहजहांपुर की डीआई उर्मिला वर्मा, पीलीभीत के डीआई सुनील कुमार, बरेली के डीआई नवनीत कुमार और बदायूं के डीआई पवन शाक्य की टीम गठित कर कार्रवाई के निर्देश दिए।
टीम ने बृहस्पतिवार को रामपुर कलां में तसरीफ की दवा की दुकान पर छापा मारा तो वह टीम को मेडिकल स्टोर का लाइसेंस नहीं दिखा सका। इसके बाद टीम ने दुकान में रखी तमाम दवाएं भर लीं और तसरीफ को पुलिस के हवाले कर दिया। उर्मिला वर्मा की ओर से तसरीफ के खिलाफ बिना लाइसेंस दवाएं बेचने की रिपोर्ट दर्ज कराई गई है। लगभग 70 हजार रुपये की 240 प्रकार की दवाओं को सीज कर दिया गया है। दो दवाओं को जांच के लिए लखनऊ की राजकीय विश्लेषक प्रयोगशाला भेजा गया है। पुलिस ने शुक्रवार को तसरीफ को जेल भेज दिया।