{"_id":"e2fbc50965fd835109b56cf8c8c36ad2","slug":"rs-seeking-young-man-beaten-in-dispute-serious-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"रुपये मांगने के विवाद में युवक को पीटा, गंभीर ","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
रुपये मांगने के विवाद में युवक को पीटा, गंभीर
शाहजहांपुर।
Updated Mon, 04 May 2015 12:19 AM IST
विज्ञापन
शहर के मोहल्ला चमकनी करबला के रहने वाले एक युवक को लेन-देन के विवाद में कुछ लोगों ने जमकर पिटाई कर दी। इससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। आरोपियों ने युवक पर फायर भी किया, हालांकि वह बच गया। घायल की तहरीर पर सदर बाजार थाना पुलिस ने एक व्यक्ति और उसके 8-10 साथियों पर विभिन्न धाराओं में मुकदमा दर्ज किया।
शहर के मोहल्ला चमकनी करबला के शाहिद अली पुत्र साबिर अली ने बताया कि उसके करीब दो लाख रुपये मोहतशीम पुत्र युनुस खां निवासी अलीजई पर बकाया हैं। इसी को लेकर शाहिद ने कई बार मोहतशीम से रुपये मांगे। इससे वह गुस्सा गया। रविवार की सुबह साढ़े आठ बजे के करीब मोहतशीम शाहिद के घर आया और हिसाब करने की बात कहते हुए साथ चलने के लिए कहा। मामला रुपये का होने की वजह से शाहिद उसके साथ चला गया। हिसाब होने के दौरान मोहतशीम और उसके साथियों ने शाहिद को लाठी-डंडों से जमकर पीट दिया। इससे उसके दोनों हाथों में फ्रैक्चर हो गया। इसके साथ ही शरीर पर अन्य कई चोटें आईं। वहां फुरकान और रशीद ने किसी तरह से बचाया और उसके घर लाए। शाहिद ने मामले की शिकायत सदर बाजार थाना में की। इस पर इंस्पेक्टर जेपी तिवारी ने घायल का मेडिकल कराने के लिए भेज दिया। साथ ही घायल की तहरीर पर मुकदमा दर्ज करा दिया।