फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   Robbed of two million homes

दो घरों से दस लाख की लूट

Thu, 01 Dec 2016 12:50 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला शाहजहांपुर
ब्यूरो, अमर उजाला शाहजहांपुर Updated Thu, 01 Dec 2016 12:50 AM IST
विज्ञापन
मंगलवार रात हथियारों से लैस करीब डेढ़ दर्जन बदमाशों ने एक ग्रामीण समेत सिक्योरिटी गार्ड के घर धावा बोलकर परिवारीजनों को बंधक बना लिया। दोनों घरों से बदमाश करीब सवा दो लाख की नकदी सहित लगभग 10 लाख का माल जेवर लूट ले गए। सूचना पर पुलिस ने मौके पर जाकर पीड़ितों से पूछताछ कर घटना की जानकारी ली। बुधवार शाम तक घटना की रिपोर्ट दर्ज नहीं की जा सकी थी।
विज्ञापन

क्षेत्र के गांव जगन्नाथपुर निवासी सुरेंद्र सिंह शाहजहांपुर की कृभको खाद फैक्ट्री में सिक्योरिटी गार्ड हैं। वह रोज घर से ही ड्यूटी पर आते जाते हैं। मंगलवार को वह रोज की तरह शाम को ड्यूटी पर चले गए। रात करीब 12 बजे तमंचों और बांकों से लैस लगभग डेढ़ दर्जन बदमाश दीवार फांदकर घर में घुस आए। बदमाशों ने आते ही बरामदे में सो रही उसकी पत्नी रामबाला, छोटे बेटे विपिन, बड़े बेटे की बहू रोशनी और तीनों लड़कियों को गन प्वाइंट पर ले लिया। बदमाशों ने शोर मचाने पर गोली मारने की धमकी दी। इससे सभी घरवाले सहम गए। उसके बाद बदमाशों ने कमरों की चाबियां हथिया लीं। परिवारीजनों के अनुसार घर के एक-एक सदस्य पर दो-दो बदमाश तमंचा और बांका ताने खड़े रहे। बाकी बदमाश कमरों में घुसकर लूटपाट करने लगे। विपिन ने बताया कि बदमाश लूटपाट कर ही रहे थे कि उसने रजाई के अंदर से अपने चाचा मुनेंद्र सिंह को फोन कर दिया। हालांकि बदमाशों के डर की वजह से वह कुछ बोल नहीं सका। मुनेंद्र जब उनके घर पहुंचे तो घर में बदमाशों को देख उल्टे पांव भाग निकले। दो बदमाश उन्हें पकड़ने दौड़े, लेकिन उन्होंने भागकर गांव में शोर मचा दिया। तब बदमाशों को वहां से भागना पड़ा। गृहस्वामी के अनुसार बदमाश दो लाख की नकदी सहित करीब आठ लाख का माल जेवर लूटकर ले गए हैं। बदमाशों के जाने के बाद घरवालों की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची। हालांकि बदमाशों की तलाश की बजाय घरवालों ने घटना की जानकारी लेकर चली आई। उधर, गांव शिवदासपुर निवासी अजयपाल के घर भी एक दर्जन से अधिक हथियारबंद बदमाशों ने रात लगभग एक बजे धावा बोल दिया। बदमाशों ने उसे और उसकी पत्नी ओमवती, बेटा वीरेंद्र, पुत्रवधू प्रीती को सोते समय ही हथियारों के बल पर बंधक बना लिया। उन्हें भी शोर मचाने पर गोली मारने की धमकी दी। इसके बाद बदमाश घर में रखी 19 हजार की नकदी सहित हजारों का माल जेवर लूटकर फरार हो गए। एक रात में डकैती की दो वारदातों से इलाके में दहशत फैल गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed