{"_id":"576bf54b4f1c1b0f32b47e20","slug":"roadways-bus-stolen-from-student-laptops","type":"story","status":"publish","title_hn":"रोडवेज बस से छात्र का लैपटाप चोरी ","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
रोडवेज बस से छात्र का लैपटाप चोरी
Thu, 23 Jun 2016 11:41 PM IST
ब्यूरो /शाहजहांपुर
ब्यूरो /शाहजहांपुर
Updated Thu, 23 Jun 2016 11:41 PM IST
विज्ञापन
रोडवेज बस से छात्र का लैपटाप चोरी
Link Copied
रोडवेज बस स्टैंड पर खड़ी बस से बृहस्पतिवार को खीरी के छात्र का बैग चोरी हो गया। बैग में लैपटाप समेत अन्य सामान था। छात्र ने थाना सदर बाजार में चोरी की तहरीर दी है। लखीमपुर खीरी के थाना कपूरथला क्षेत्र के मोहल्ला शास्त्री नगर निवासी पेट्रोल पंप के मैनेजर अनिल अग्रवाल का बेटा देवांश अग्रवाल जालंधर(पंजाब) के एक कॉलेज में बीटेक की पढाई कर रहा है। बृहस्पतिवार को वह जालंधर से अमृतसर मेल में सवार हुआ। यहां दिन में करीब 11 बजे वह ट्रेन से उतरा और रोडवेज बस पकड़ने के लिए बस स्टैंड पहुंचा गया। देवांश लखीमपुर खीरी जाने वाली एक बस में सवार हो गया। उसने बस की एक सीट पर अपने दो बैग रख दिए। पड़ोस में बैठी एक महिला से कहा कि वह एक मिनट में पानी लेकर आ रहा है उसका बैग देखे रहना। जब वह वापस आया तो एक बैग गायब था। बैग में लैपटाप और मोबाइल का पॉवर बैंक था। देवांश ने बस में बैठे लोगों की तलाशी ली, लेकिन बैग नहीं मिला। इसके बाद देवांश थाना सदर बाजार पहुंचा और घटना की तहरीर दी। पुलिस ने रोडवेज स्टैंड पहुंचकर मामले में छानबीन की, लेकिन बैग का कोई सुराग नहीं लगा। बाद में देवांश दूसरी बस में सवार होकर खीरी चला गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की ब्रेकिंग अपडेट।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।