{"_id":"58810a0f4f1c1be232efe46d","slug":"roadways-bus-crushed-by-the-death-of-two-young-men","type":"story","status":"publish","title_hn":"रोडवेज बस से कुचलकर दो युवकों की मौत","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
रोडवेज बस से कुचलकर दो युवकों की मौत
ब्यूरो, अमर उजाला शाहजहांपुर
Updated Fri, 20 Jan 2017 12:39 AM IST
विज्ञापन
थाना रोजा क्षेत्र में एनटीआई के सामने बृहस्पतिवार सुबह रोडवेज बस से कुचलकर दो युवकों की मौत हो गई। दोनों युवक अटसलिया स्थित नमकीन फैक्ट्री में ड्यूटी पर जा रहे थे। मरने वालों में एक युवक मूल रूप से बदायूं जिले का रहने वाला था। थाना सदर बाजार क्षेत्र के गांव शाहमतगंज गौंटिया निवासी 26 वर्षीय नवीन कुमार श्रीवास्तव पुत्र रामसेवक और गांव के ही 29 वर्षीय हरिओम विश्वकर्मा पुत्र श्रीकृष्ण बृहस्पतिवार सुबह बाइक से गांव अटसलिया स्थित नमकीन फैक्ट्री में ड्यूटी पर जा रहे थे। बाइक हरिओम चला रहा था। सुबह लगभग नौ बजे जब बाइक रोजा क्षेत्र में लोदीपुर में एनटीआई के सामने पहुंची, तभी ब्रेकर के पास गुजर रहे ठेले से आलू उछलकर सड़क पर बिखर गए। बिखरे आलू से बचाने के चक्कर में बाइक असंतुलित हो गई और दोनों युवक सड़क पर गिर गए। जबकि बाइक सड़क के दूसरी तरफ पलट गई। इतने में ही सामने से हथौड़ा चौराहे की तरफ से आ रही रोडवेज बस दोनों को कुचलते हुए आगे निकल गई। इससे दोनों युवकों की मौके पर ही मौत हो गई। हादसे के बाद चालक बस छोड़कर भाग गया। पुलिस ने तत्काल 108 एंबुलेंस से दोनों को जिला अस्पताल भेजा, उम्मीद थी कि इन्हें बचा लिया जाएगा। हालांकि डॉक्टरों ने दोनों को मृत घोषित करते हुए शव मोरचरी में रखवा दिए। बाद में पंचनामा भरकर शव पोस्टमार्टम को भेजे गए। मृतक नवीन कुमार श्रीवास्तव मूल रूप से जिला बदायूं के थाना उघैती क्षेत्र के गांव लोथर का रहने वाला था। वह यहां रोजा थाना क्षेत्र के गांव अटसलिया में स्थित वीके नमकीन फैक्ट्री में एकाउंटेंट के पद पर कार्यरत था। वहीं हरिओम फैक्ट्री में सुपरवाइजर था।
मृतक के घरवालों ने की गाड़ी में तोड़फोड़
शाहजहांपुर। मृतकों के घरवालों ने मुआवजे की मांग को लेकर पोस्टमार्टम हाउस पर हंगामा करते हुए नमकीन फैक्ट्री की गाड़ी में तोड़फोड़ शुरू कर दी। गुस्साए लोग गाड़ी में आग लगाने पर आमादा हो गए। तभी मौके पर मौजूद सिपाही ने पुलिस को सूचना दे दी। कुछ ही देर में सदर इंस्पेक्टर गजेंद्र सिंह चौहान, चौक कोतवाली इंस्पेक्टर केके चौधरी पुलिस फोर्स के साथ पोस्टमार्टम हाउस पहुंच गए और गुस्साए लोगों को शांत किया।
मासूम बच्चों के सिर से उठा पिता का सहारा
शाहजहांपुर। हादसे में एक साथ दो लोगों की मौत से शाहमतगंज गौंटिया में सन्नाटा पसरा था। हर किसी की आंखें नम थी, वहीं मृतकों के परिवारीजनों का रो-रोकर बुरा हाल था। मृतक हरिओम की पत्नी राखी को संभालना मुश्किल हो रहा था। ढाई साल के मासूम बेटे हर्षित को क्या पता था कि अब उसके सिर से पिता का साया उठ गया है। हरिओम दो भाइयों में बड़ा था। उसकी एक बहन की शादी हो चुकी है। वहीं दूसरे मृतक नवीन के भी एक साल का बेटा है। उसकी पत्नी रीना तो बार-बार बेहोश हो रही थी। नवीन के माता-पिता की पहले ही मौत हो चुकी है। वह तीन भाइयों में छोटा था। उसकी दो बहनों सरिता, संगीता की शादी हो चुकी है। एक बहन मानसी अविवाहित है।