{"_id":"621cb6bf9a598277ccfca580945db342","slug":"roadways-bus-accident-seven-wounded-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"डिवाइडर से टकराई रोडवेज बस पलटी, सात नेपाली घायल","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
डिवाइडर से टकराई रोडवेज बस पलटी, सात नेपाली घायल
अमर उजाला, शाहजहांपुर
Updated Tue, 19 Jan 2016 08:38 PM IST
विज्ञापन
यह हादसा सोमवार रात करीब 12 बजे हुआ। गोला डिपो की बस संख्या यूपी 30 टी 1349 गोला गोकरण से 54 यात्रियों को लेकर हरिद्वार जा रही थी। घने कोहरे की वजह से पीलीभीत-निगोही रोड पर विधायक रोशनलाल वर्मा के आवास के सामने पहुंचने पर डिवाइडर से टकराने के बाद असंतुलित होकर पलट गई। बस के टकराने पर काफी तेज धमाका सा हुआ, जिससे घबराकर लोग अपने घरों से बाहर निकल गए। पुलिस भी मौके पर पहुंच गई और लोगों की मदद से घायलों को बाहर निकाला गया। इनमें नेपाल निवासी 55 वर्षीय लालबहादुर, 44 साल के हीर बहादुर, 36 साल के चुन्ना, 24 वर्षीय रतन सिंह, 50 वर्षीय वीरपाल, 50 वर्षीय ललिता वर्मा, 24 वर्षीय तेज बहादुर हैं। पुलिस ने घायलों को ले जाकर सीएचसी में उपचार कराया। मामूली मामूली घायल होने से प्राथमिक उपचार के बाद सभी अपने घर चले गए। हादसे के बाद बस चालक और परिचालक मौके से भाग गए। उधर, हादसे के बाद पीलीभीत-निगोही रोड पर जाम लग गया। पुलिस ने क्रेन मंगाकर बस को रोड से हटवाया, जिसके बाद ट्रैफिक चालू हुआ।
विज्ञापन