फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   road actident

रविवार को भी पलटी गन्ने से भरी दो ट्रॉली

Mon, 26 Jan 2015 12:13 AM IST
मकसूदापुर (बंडा)।
मकसूदापुर (बंडा)। Updated Mon, 26 Jan 2015 12:13 AM IST
विज्ञापन
मकसूदापुर (बंडा)। गांव मकसूदापुर में रविवार को भी गन्ने से भरी दो ट्रॉलियां पलट गईं। हादसे में किसान बाल-बाल बच गए। किसानों में पीडब्ल्यूडी अधिकारियों के प्रति नाराजगी है।
विज्ञापन

पीलीभीत जिले में बिलसंडा की सीमा तक रोड ऊंची कर देने के बाद से समस्या ने विकराल रूप धारण कर लिया है। शाहजहांपुर सीमा में रोड पर कोई काम कराने की जरूरत नहीं समझी गई है। मकसूदापुर में चीनी मिल के सामने काफी जलभराव हो जाता है। चीनी मिल को गन्ने लेकर आने वाले वाहनों के चलते गांव में भारी दलदल हो जाता है।
विज्ञापन

एक पखवाड़े में गन्ने से भरी कई ट्रॉली और ट्रक कीचड़ में फंसकर रोड पर पलट चुके हैं। गनीमत रही कि कोई बड़ा हादसा नहीं हुआ। रविवार को गांव खखरा निवासी अजीज शाह और गांव सड़िया निवासी रामसरन गन्ना लेकर चीनी मिल आ रहे थे। मकसूदापुर में दलदल और गड्ढों में फंसकर दोनों ट्रॉलियां पलट गईं। किसानों ने ट्रॉली से छलांग लगाकर जान बचाई। किसानों का कहना है कि तमाम बार शिकायत के बाद भी रोड की मरम्मत कराने पर ध्यान नहीं दिया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed