{"_id":"3ab486537e252552b2d988df4b088781","slug":"road-accidents-in-probing-a-killed-four-injured-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सड़क हादसों मेें एक की मौत, चार घायल","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
सड़क हादसों मेें एक की मौत, चार घायल
शाहजहांपुर
Updated Thu, 25 Jun 2015 11:36 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
थाना मदनापुर क्षेत्र के गांव हुकुम नगला निवासी 35 वर्षीय किशन लाल बुधवार की शाम बाइक से तिलहर बीज लेने जा रहे थे। कटरा-जलालाबाद स्टेट हाईवे पर गांव रैना के पास अचानक सड़क पर आई नीलगाय की चपेट में आकर किशन गंभीर रूप से घायल को गए। घायल को जिला अस्पताल लाया गया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। उधर, कांट में जीप की चपेट में आकर बाइक पर सवार चार लोग घायल हो गए। घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया।
गांव हुकुम नगला निवासी बालिस्टर ने बताया कि उनके बेटे किशन बुधवार की शाम की साढ़े पांच बजे घर से बाइक लेकर तिलहर से बीज लेने के लिए निकले थे। रास्ते में कटरा-जलालाबाद रोड पर रैना गांव के पास अचानक सड़क पार करती हुई नीलगाय गुजरी। जिसकी चपेट में आकर किशन लाल बाइक समेत सड़क पर गिर गए। गंभीर ररूप से घायल किशन को जिला अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। किशन की मौत से घर में कोहाम मच गया। उनकी पत्नी लीलावती और 17 वर्षीय बेटी रोहनी और आठ वर्षीय बुंदा का रो-रोकर ब ुरा हाल है। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराने के बाद परिवार वालों को सौंप दिया है। उधर, जलालाबाद क्षेत्र के गांव कूरा बंडा क्षेत्र 25 वर्षीय गौरव अपनी पत्नी मीना, मां प्रेमा देवी और आठ वर्षीय भतीजी नेहा के साथ बृहस्पतिवार की दोपहर बाइक से घर जा रहे थे। कांट के पास उनकी बाइक एक जीप की चपेट में आ गई। बाइक पर सवार चारों लोग घायल हो गए। घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया।