{"_id":"5a32c8014f1c1bd0408bcc74","slug":"river-drown","type":"story","status":"publish","title_hn":"दूसरे दिन भी पूजा की तलाश करते रहे गोताखोर","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
दूसरे दिन भी पूजा की तलाश करते रहे गोताखोर
अमर उजाला ब्यूरो मकसूदापुर/बंडा।
Updated Fri, 15 Dec 2017 12:25 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पता नहीं चलने से परिवार के लोग बेहद परेशान
बाइक से नहर के दोनों ओर कई किमी तक की गई तलाश
शारदा नहर में डूबी 14 वर्षीय पूजा का बृहस्पतिवार को भी कोई पता नहीं चल सका। गोताखोर और परिवार के लोग पूरे दिन उसकी तलाश करते रहे, लेकिन कोई सफलता हाथ न लग सकी। इससे परिवार के लोगों का रो रोकर बुरा हाल है।
गांव भांवी निवासी गौरीशंकर की 14 वर्षीय पुत्री पूजा देवी बुधवार को गांव के अन्य बच्चों के साथ घास काटने निकली थी। प्यास लगने पर वह शारदा नहर में पानी पीने उतरी तो पैर फिसल जाने के कारण गहरे पानी में चली गई और डूब गई। साथ के बच्चों के शोर शराबा करने पर आसपास के लोग मौके पर पहुंचे। कुछ देर बाद परिवार और गांव के लोग भी आ गए और गोताखोरों को बुलाकर पूजा की तलाश कराई लेकिन कोई पता नहीं चल सका था।
बृहस्पतिवार को दूसरे दिन भी पूरा दिन पूजा की तलाश की जाती रही, लेकिन कोई पता नहीं चलने पर परिवार के लोग निराश हो चले हैं। परिवार के लोगों ने बाइक से भी नहर के दोनों किनारों पर दूर तक पूजा की तलाश की। पूजा के परिवार वालों ने बताया कि शुक्रवार को फिर से गोताखोर बुलाकर पूजा की तलाश कराई जाएगी।