फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   Rinku robber gang leader arrested prize

लुटेरा गैंग का इनामी सरगना रिंकू गिरफ्तार

Tue, 11 Oct 2016 12:10 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला शाहजहांपुर
ब्यूरो, अमर उजाला शाहजहांपुर Updated Tue, 11 Oct 2016 12:10 AM IST
विज्ञापन
Rinku robber gang leader arrested prize
पुल‌िस ह‌िरासत में शात‌िर र‌िंकू
मीरानपुर कटरा में अप्रैल में दो कारोबारियों को अलग-अलग लूटने के बाद से फरार चल रहे लुटेरा गिरोह के सरगना 35 वर्षीय रिंकू ठाकुर को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। उसके पास से तमंचा, कारतूस और साढ़े तीन हजार रुपये बरामद हुए हैं। कोर्ट ने उसे जेल भेज दिया है। बरेली के भुता निवासी रिंकू को उसी थाना क्षेत्र के एक मामले में कुछ साल पहले आठ वर्ष कारावास की सजा हुई। पैरोल पर छूटने के बाद वह गिरोह बनाकर लूट की वारदातों को अंजाम दे रहा था। बीते 19 अप्रैल को मीरानपुर कटरा के रसेवन गांव में गल्ला कारोबारी गौरव गुप्ता (मोहल्ला कायस्थान निवासी) से डेढ़ लाख रुपये और 24 अप्रैल को मोहल्ला रामनगर कालोनी निवासी कारोबारी अनिल गुप्ता से 2.70 लाख रुपये लूट लिए थे। इन दोनों मामलों में उसके पांच साथी 28 अप्रैल को दबोचे गये थे लेकिन यह भाग निकला। रिंकू के खिलाफ न्यायिक मजिस्ट्रेट तिलहर ने तीन अगस्त को गिरफ्तारी वारंट जारी किया था। 26 सितंबर को एसपी डॉ. मनोज कुमार ने इस पर पांच हजार रुपये का इनाम घोषित किया, बावजूद वह नहीं मिल सका। सोमवार को खुदागंज में कुछ शातिरों से मिलने पहुंचने की सूचना पर पुलिस ने हनुमान मंदिर के पास जाल बिछाया और रिंकू के वहां पहुंचते ही उसे धर दबोचा। गिरफ्तार करने वाली टीम में मीरानपुर कटरा एसओ नरेंद्र यादव, एसआई राजेंद्रपाल सिंह व रामनरेश यादव समेत कई सिपाही शामिल थे।
विज्ञापन

रिंकू पर बरेली में सात, शाहजहांपुर में चार केस
रिंकू ठाकुर आसपास के जिलों में अपराध करता रहा है। वर्ष 2005 में पहली बार बरेली के भुता थाना की पुलिस ने एनडीपीएस एक्ट के मामले में उसे पकड़ा। इसके बाद भुता और बरेली कैंट थाने में इसके खिलाफ छह एवं शाहजहांपुर के खुदागंज में एक और मीरानपुर कटरा में दो आपराधिक केस दर्ज हुए। भुता थाने में इस पर गैंगस्टर एक्ट भी लगा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed