{"_id":"58c049c94f1c1b6712dc40c7","slug":"rider-on-scorpio-of-former-legislator-raiders-beaten-woman-donkey","type":"story","status":"publish","title_hn":"पूर्व विधायक की स्कार्पियो पर सवार हमलावरों ने महिला दरोगा को पीटा","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
पूर्व विधायक की स्कार्पियो पर सवार हमलावरों ने महिला दरोगा को पीटा
अमर उजाला ब्यूरो शाहजहांपुर।
Updated Wed, 08 Mar 2017 11:43 PM IST
विज्ञापन
पीटा
- फोटो : अमर उजाला
चेकिंग के दौरान हुआ विवाद, सिपाही की भी डंडों से पिटाई
पूर्व विधायक चेतराम की बताई जा रही है गाड़ी
एसपी सिटी समेत भारी पुलिस बल मौके पर पहुंचा
आरोपियों की गिरफ्तारी को चेतराम के घर चिनौर पर छापा
वाहन चेकिंग के दौरान हुए विवाद में कुछ लोगों ने सदर थाने की महिला दरोगा और सिपाही की डंडो से पिटाई कर दी। जब तक वह लोग कुछ समझ पाते हमलावर स्कार्पियों में सवार होकर भाग गए। घटना से पुलिस प्रशासन में हड़कंप मच गया। मौके पर एसपी सिटी कमल किशोर, सीओ सिटी अवनीश्वर चंद्र श्रीवास्तव, सदर इंस्पेक्टर गजेंद्र सिंह पुलिस टीम के साथ पहुंच गए। महिला दरोेगा और सिपाही को मेडिकल के लिए जिला अस्पताल ले जाया गया। हमलावर जिस गाड़ी से आए थे वह गाड़ी पूर्व विधायक और वर्तमान में भाजपा प्रत्याशी चेतराम की बताई जा रही है। आरोप है कि पिटाई करने वालों में पूर्व विधायक का बड़ा बेटा भी शामिल था। पुलिस ने पूर्व विधायक के बेटों की तलाश में चिनौर स्थित मकान के साथ ही पुवायां में भी छापेमारी की, लेकिन सफलता हाथ नहीं लगी।
थाना सदर बाजार में तैनात दरोगा सुषमा यादव हमराही सिपाही अजय मलिक के साथ बुधवार रात आठ बजे टाउनहाल तिराहा के पास वाहन चेकिंग कर रहीं थी। तभी अचानक स्कार्पियो गाड़ी संख्या यूपी 27 एम 7777 आकर रुकी और उसमें से पांच-छह लोग उतरे और उन लोगों ने महिला दरोगा और सिपाही को डंडों से पीटना शुरू कर दिया। मारपीट करने के बाद सभी हमलावर गाड़ी में बैठकर भाग गए। इसके बाद महिला दरोगा ने मामले की जानकारी सदर इंस्पेक्टर व अधिकारियोें को दी। महिला दरोगा के साथ मारपीट की सूचना मिलते ही पुलिस प्रशासन में हड़कंप मच गया। कुछ ही देर से मौके पर एसपी सिटी कमल किशोर, सीओ सिटी अवनीश्चर चंद्र श्रीवास्तव, सदर इंस्पेक्टर के साथ ही भारी संख्या में पुलिस फोर्स पहुंच गया। पूरा इलाका छावनी में तब्दील हो गया। पुलिस की एक टीम महिला दरोगा और सिपाही को मेडिकल के लिए जिला अस्पताल भेजा। गाड़ी नंबर को ट्रेस किया गया तो गाड़ी पूर्व विधायक चेतराम की निकली। इसके बाद सीओ सिटी अवनीश्चर चंद्र श्रीवास्तव के नेतृत्व में एक टीम ने पूर्व विधायक चेतराम के घर चिनौर पहुंचकर छापामारी की, लेकिन वहां कोई नहीं मिला।
दरोगा ने मेरे बेटे को पीटा
शाहजहांपुर। मै इस समय फर्रुखाबाद मेें हूं। मेरा छोटा बेटा अनुज स्कूटी से टाउनहाल की तरफ से निकल रहा था, वहां तैनात पुलिस ने उसे रोक कर स्कूटी के कागज मांगे। बेटे ने महिला दरोगा से कहा, आंटी जी, कागज घर पर हैं, तब उसने मेरे बेटे के थप्पड़ मार दिए। इस पर बेटे ने कहा कि वह पूर्व विधायक चेतराम का बेटा हैं, आप मार क्यों रहीं हैं। इस पर दरोगा आग बबूला हो गईं और उसे पैरों से ठोकरें मारनीं शुरू कर दीं। सूचना मिलने पर बड़ा बेटा जब वहां पहुंचा तो दरोगा ने उसके साथ भी बदसलूकी की। इस पर बात बढ़ गई।
विज्ञापन
चार बार विधायक रहे हैं चेतराम
शाहजहांपुर। बता दें कि पूर्व विधायक चेतराम कांग्रेस से चार बार पुवायां विधानसभा क्षेत्र से विधायक रह चुके हैं। इस बार वह भाजपा प्रत्याशी के तौर पर चुनाव लड़े हैं। उनकी छवि सीधे सरल और ईमानदार जनप्रतिनिधि के तौर पर है।
चेकिंग के दौरान महिला दरोगा से कुछ विवाद हो गया था। गाड़ी संख्या यूपी 27 एम 7777 पर बैठकर पांच-छह लोग आए और गाड़ी से उतर महिला दरोगा सुषमा यादव और सिपाही अजय मलिक की डंडों से पिटाई कर दी। गाड़ी पूर्व विधायक चेतराम की है। गाड़ी नंबर के आधार पर रिपोर्ट दर्ज की जा रही है।
कमल किशोर, एसपी सिटी
वाहन चेकिंग के दौरान दोपहिया वाहन रोका था, चालक ने बताया कि वह पूर्व विधायक चेतराम का बेटा है, तो गाड़ी छोड़ दी। इसके कुछ देर बाद स्कार्पियो गाड़ी में 10-12 लोग आए और उसमें से पांच-छह लोग उतर आए। उनके हाथ में तमंचे और डंडे थी। उनमें से एक ने कहा कि वह पूूर्व विधायक चेतराम का बेटा है और इतना कहते ही पीटना शुरू कर दिया। गाड़ी में भाजपा का झंडा भी लगा था।
सुषमा यादव, सब इंस्पेक्टर, सदर बाजार कोतवाली