फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   Retired teachers brace The young man pulled the chain

रिटायर्ड शिक्षिका के गले से युवक ने चेन खींची

Tue, 10 Nov 2015 12:18 AM IST
शाहजहांपुर
शाहजहांपुर Updated Tue, 10 Nov 2015 12:18 AM IST
विज्ञापन
Retired teachers brace The young man pulled the chain
सोमवार सुबह मार्निंग वॉक कर वापस लौट रहीं रिटायर्ड शिक्षिका से एक युवक ने गले में पड़ी सोने की चेन खींची और बाइक पर बैठकर भाग निकला। जल्दबाजी में युवक के हाथ से कुंडल छूटकर वहीं गिर गया। सूचना पाकर पुलिस भी मौके पर पहुंची, लेकिन आरोपी के बारे में कोई सुरागकशी नहीं हो सकी। कस्बे के अंदर हुई इस घटना से हड़कंप मच गया। घटना की तहरीर कोतवाली में दी गई है।
विज्ञापन

कस्बे के मोहल्ला आजादनगर निवासी रिटायर्ड शिक्षिका करीब 70 वर्षीय कमला सक्सेना सुबह करीब सात बजे पड़ोस की ही अपनी हमउम्र शशिकला के साथ टहलने के बाद घर लौट रही थीं। जब ये दोनों गुनारा मोड़ के पास पहुंचीं, तभी वहां पहले से ही खड़े एक युवक ने शिक्षिका के गले व कान पर झपट्टा मारा। इस दौरान चेन को उसने दबोच लिया, लेकिन कुंडल वहीं गिर गया। शोर शराबा मचाने पर तमाम लोग मौके पर आ गए, लेकिन तब तक आरोपी पास में ही खड़ी बाइक पर बैठकर फुर्र हो चुका था। शिक्षिका के अनुसार उन्होंने कुछ दिन पहले ही उक्त चेन 50 हजार रुपये में खरीदी थी। हालांकि कुछ दूरी पर टूटकर गिरा सोने का कुंडल उन्हें मिल गया। शिक्षिका की ओर से घटना की तहरीर कोतवाली में दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed