फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   Retard raping Dalit girl, conceived

मंदबुद्धि दलित किशोरी से रेप, गर्भवती हुई

Sun, 22 Jan 2017 11:58 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला शाहजहांपुर
ब्यूरो, अमर उजाला शाहजहांपुर Updated Sun, 22 Jan 2017 11:58 PM IST
विज्ञापन
पुवायां क्षेत्र के एक गांव में मंदबुद्धि दलित किशोरी को बहला-फुसलाकर गांव के ही एक युवक ने उससे दस महीने में कई बार दुराचार किया। युवक का एक अन्य साथी दुराचार के समय निगरानी करता रहता था। पेट दर्द की शिकायत रहने पर घरवालों ने लड़की की डॉक्टर से जांच कराई तो वह आठ माह की गर्भवती पाई गई। इससे घरवालों के होश उड़ गए। किशोरी से पूरे मामले की जानकारी लेने के बाद उसके पिता ने थाने में तहरीर दी। पुलिस ने युवकों की तलाश में दबिश दी लेकिन वे घर से फरार हो गए। किशोरी के पिता ने बताया कि उसकी 17 वर्षीय पुत्री मंदबुद्धि है। कुछ दिन पहले उसे पेट दर्द की शिकायत हुई तो वह उसे पुवायां के एक अस्पताल में दवा दिलाने ले गया। जांच के बाद डॉक्टर ने लड़की को आठ माह की गर्भवती बताया तो उसके होश उड़ गए। पूछताछ करने पर लड़की ने गांव के दो युवकों के नाम बताते हुए कहा कि एक ने उसके साथ कई बार गलत काम किया है, जबकि दूसरा निगरानी करता रहता था। लड़की से उसके घर के अलावा खेत में भी कई बार दुराचार किया गया। किशोरी के पिता ने बदनामी के डर से लड़की का गर्भपात करने की डॉक्टर से गुहार की तो डॉक्टर ने मना कर दिया। शुक्रवार को पीड़िता के पिता ने पुवायां पुलिस को तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की तो पुलिस ने गांव में दबिश दी लेकिन आरोपी युवक पुलिस के हत्थे नहीं चढ़ सके। हालांकि पुलिस ने अभी घटना की रिपोर्ट दर्ज नहीं की है।
विज्ञापन

गांव के लोग भी सन्न
जेबा/पुवायां। मंदबुद्धि किशोरी से लगातार दुराचार और उसके आठ माह की गर्भवती होने का मामला सामने आने के बाद से गांव के लोग भी सन्न हैं। लोगों ने युवकों के इस कृत्य को इंसानियत को शर्मसार करने वाला बताते हुए उनके खिलाफ कठोर कार्रवाई की मांग की है। उधर, लड़की के पिता का कहना है कि उस पर मामले में राजीनामा करने का दबाव बनाया जा रहा है। पुलिस भी तहरीर से एक युवक का नाम हटाने को कह रही है, लेकिन वह आरोपियों को सजा दिलाकर ही रहेगा।
विज्ञापन

लड़की से दस महीने तक रेप और उसके गर्भवती होने के मामले में तहरीर दी गई है। तहरीर एक ही युवक के खिलाफ है। मामले की रिपोर्ट दर्ज कर पीड़िता का मेडिकल कराया जाएगा और दोषियों को जेल भेजा जाएगा।-अशोक कुमार कोतवाली प्रभारी, पुवायां
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed