फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   Reservation ticket broker arrested by the Crime Branch

क्राइम ब्रांच ने रिजर्वेशन टिकट दलाल को दबोचा

Mon, 13 Jul 2015 08:48 PM IST
शाहजहांपुर।
शाहजहांपुर। Updated Mon, 13 Jul 2015 08:48 PM IST
विज्ञापन
Reservation ticket broker arrested by the Crime Branch
रेलवे की रिजर्वेशन टिकटों की ऑनलाइन बुकिंग करके ग्राहकों को बेचने वाले एक दलाल को आरपीएफ की क्राइम ब्रांच ने सोमवार को दबोच लिया। दलाल के पास से तीन टिकट और एक रजिस्टर बरामद हुआ है। आरपीएएफ ने उस पर टिकट दलाली करने की रेलवे एक्ट की धारा 143 के तहत कार्रवाई की है। अब उसे रेलवे मजिस्ट्रेट के सामने पेश किया जाएगा।
विज्ञापन

आरपीएफ की क्राइम ब्रांच के मंडल निरीक्षक सीपी सिंह के नेतृत्व में एसआई राहुल राना, एएसआई हेमंत कुमार और हेड कांस्टेबिल फुरकान अहमद ने आरपीएफ इंस्पेक्टर एसपी सिंह ने सोमवार की दोपहर को मोहम्मद जई मोहल्ले के मालखाना मोड़ पर रहने वाले मनोज कुमार पुत्र ओमकारनाथ कटियार को उनके आवास से पकड़ आरपीएफ थाने में बंद कर दिया। आरपीएफ की पूछताछ के दौरान मनोज काफी देर तक ना नुकुर करता रहा।
विज्ञापन

क्राइम ब्रांच के मुताबिक मनोज के पास तीन टिकट भी बरामद हुए हैं। इसके साथ ही एक रजिस्टर भी मिला, जिसमें टिकटों के लेन-देन का ब्योरा लिखा हुआ है। सिंह ने कहा कि मनोज आरक्षण वाली टिकटों को अपनी आईडी से बुक करता था। इसके बाद उन टिकटों को दो सौ से लेकर पांच सौ रुपये अधिक पर बेच देता था। कहा कि साइबर क्राइम के साथ ही यह मामला टिकटों की दलाली से संबंधित है। इससे मनोज पर टिकट बिक्री करने में दलाली करने की रिपोर्ट दर्ज हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन



बिना टिकट चार लोग
धरे, जमानत पर छोड़े  
शाहजहांपुर। रेलवे स्टेशन पर बगैर टिकट के घूम रहे चार लोगों को सोमवार को आरपीएफ ने पकड़ लिया। पकड़े गए लोगों पर रेलवे एक्ट के तहत कार्रवाई करके जुर्माना वसूल किया गया। साथ ही इन लोगों को आरपीएफ थाना से ही जमानत पर छोड़ दिया गया।

आरपीएफ इंस्पेक्टर एसपी सिंह ने कहा कि बिना टिकट के ट्रेन में यात्रा करने पर शहर के रोहित सिंह, हरदोई के राजू सिंह और मोहम्मद नसीम के साथ ही गाजीपुर का अजीत कुमार को पकड़ लिया गया। बाद में इन लोगों को थाने से ही जमानत दे दी गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed