{"_id":"58daaff34f1c1b442363f329","slug":"report-against-drugs-on-marital-fraud","type":"story","status":"publish","title_hn":"विवाहिता से अश्लीलता करने पर दरोगा के खिलाफ रिपोर्ट ","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
विवाहिता से अश्लीलता करने पर दरोगा के खिलाफ रिपोर्ट
शाहजहांपुर, अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 29 Mar 2017 12:18 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दहेज की मांग को लेकर ससुराल वालों के प्रताड़ित करने की शिकायत लेकर कोतवाली गई विवाहिता से एक दरोगा ने अश्लीलता की। विवाहिता ने इसकी प्रमाण सहित एसपी से शिकायत की। एसपी के निर्देश पर दरोगा के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। पुलिस ने विवाहिता की ससुराल के नौ लोगों के खिलाफ भी मुकदमा पंजीकृत कर लिया है।
क्षेत्र के एक गांव की महिला ने एसपी को बताया कि उसके पिता की मौत के बाद करीब तीन साल पहले मां ने कलान थाना के गांव बेहटी में उसकी शादी कर दी। शादी के बाद से ही पति अमित, ससुर सूरजपाल सिंह, सास शिवरानी, देवर अनिल, दीपक और पवन, ननदोई दृगपाल और राकेश तथा चचेरा देवर रामरहीस दहेज में चार लाख रुपये और पल्सर बाइक की मांग को लेकर प्रताड़ित करने लगे। उत्पीड़न बढ़ने पर वह मायके आकर रहने लगी। आरोप है कि कुछ दिन पहले ससुराल वाले मायके आए और दहेज की मांग पूरी करने के लिए धमकाया।
इस पर विवाहिता ने यूपी-100 पर फोन करके पुलिस बुला ली लेकिन तब तक आरोपी भाग गए। विवाहिता का आरोप है कि इसके बाद दरोगा राकेश शर्मा ने फोन करके अश्लील बातें करते हुए कमरे पर आने को कहा। विवाहिता ने दरोगा की बातचीत को रिकार्ड कर लिया और पूरा मामला एसपी के समक्ष रखा। मामले को गंभीरता से लेते हुए एसपी ने ससुराल पक्ष के सभी आरोपियों के अलावा दरोगा राकेश शर्मा के खिलाफ मुकदमा दर्ज करा दिया है।