फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   Rental bikes recovered looted mistletoe

लूटी बाइक बंडा के झाले से बरामद

Sat, 11 Feb 2017 12:05 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला शाहजहांपुर
ब्यूरो, अमर उजाला शाहजहांपुर Updated Sat, 11 Feb 2017 12:05 AM IST
विज्ञापन
पीलीभीत के थाना बीसलपुर के गांव बिहारीपुर कुमरखा के पूर्व प्रधान अरविंद कुमार से दिउरिया जंगल में लूटी गई बाइक बंडा के गांव भांवी में एक झाले से बरामद कर ली गई है। पुलिस ने झाला स्वामी के पुत्र औैर पौत्र को हिरासत में ले लिया है। उनसे पूछताछ की जा रही है। बीसलपुर के गांव बिहारीपुर कुमरखा के अरविंद कुमार अपने ट्रैक्टर चालक धर्मेंद्र के साथ सात फरवरी को किसी काम से पूरनपुर गए थे। वापस घर जाते समय दिउरिया जंगल में दो सशस्त्र बदमाशों ने उन्हें रोककर बाइक और 24 सौ रुपये लूट लिए। अरविंद ने दिउरिया कोतवाली में तहरीर दी, लेकिन रिपोर्ट दर्ज नहीं की गई। अरविंद ने खुद ही बाइक का पता लगाना शुरू कर दिया। पता चला कि बाइक बंडा के गांव भांवी में एक झाले पर खड़ी है। अरविंद की सूचना पर बिलसंडा और बंडा की पुलिस मौके पर पहुंची और बाइक बरामद कर ली। बिलसंडा पुलिस झाला स्वामी के पुत्र और पौत्र को साथ ले गई। दिउरिया कोतवाली प्रभारी एसपी सिंह ने बताया कि बाइक लूट की तहरीर नहीं दी गई थी। तहरीर मिलने पर रिपोर्ट दर्ज की जाएगी। बिलसंडा एसओ विवेक त्रिवेदी ने बताया कि सूचना के आधार पर बाइक बरामद कर ली गई है। दो लोगों को पूछताछ के लिए लाया गया है। उधर, झाला स्वामी दिलीप सिंह की पुत्रवधू चरनजीत कौर ने बताया कि बाइक भांवी पुल के पास पड़ी मिली थी, जिसे परिवार के लोग घर ले आए थे। पुलिस उनके यहां से नगदी, जेवर और बाइक ले गई है। उनके देवर सहित दो लोगों को थाने ले जाया गया है। उन लोगों को बेवजह फंसाया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed