फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   Reliance plant are going to steal two arrested

रिलायंस प्लांट में चोरी करने जा रहे दो गिरफ्तार

Thu, 27 Oct 2016 12:21 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला शाहजहांपुर
ब्यूरो, अमर उजाला शाहजहांपुर Updated Thu, 27 Oct 2016 12:21 AM IST
विज्ञापन
Reliance plant are going to steal two arrested
चोरी के अारोपी
क्वालिस कार लेकर शाहजहांपुर - हरदोई रोड स्थित रिलायंस थर्मल पावर प्लांट के पीछे की छोर पर बीती देर रात संदिग्ध हाल में खड़े तीन लोगों को देख पुलिस को शंका हुई। मोबाइल गश्त पर निकले आरसी मिशन थानाध्यक्ष इंस्पेक्टर केके तिवारी ने मौके पर जाकर आवाज दी तो तीनों भागने लगे। उनमें से दो को गिरफ्तार कर लिया गया। पूछताछ में पता चला कि तीनों वहां प्लांट में चोरी की घटना को अंजाम देने पहुंचे थे। दोनों को बुधवार को कोर्ट ने न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया। गिरफ्तार शातिरों में सेहरामऊ दक्षिणी थाना क्षेत्र के गांव दिलावरपुर देवकली निवासी प्रदीप वर्मा और अतुल भुरजी हैं। फरार शातिर का नाम सब्बल बताया जा रहा है। तीनों पर कोतवाली और आरसी मिशन में पहले भी लूट व अन्य अपराध के मामले दर्ज हैं। उनके पास से एक क्वालिस, चोरी में इस्तेमाल होने वाले उपकरण, हथौड़ा, गंड़ासा, बेलचा आदि जब्त किए गए हैं। ब्योरा देते हुए इंस्पेक्टर केके तिवारी ने बताया कि बीती आधी रात को वह गश्त पर थे और संदिग्ध हाल में कार खड़ी कर प्लांट की ओर तांक-झांक रहे तीन लोगों को देखा तो अपनी जीप का हूटर और लाइट बंद कर दी। जीप को मुख्य सड़क पर खड़ी कर हमराहियों को साथ चुपचाप टहलते हुए युवकों के पास पहुंचे और उनसे वहां खड़े होने की वजह पूछी तो तीनों भागने लगे। उसके बाद पीछा कर दो को दबोचा गया तो पूरा भेद खुला।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed