फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   Raw alcohol death Disprove muster exchange

कच्ची शराब से मौत को झुठलाने में जुटा महकमा

Sat, 30 May 2015 11:20 PM IST
खुटार (शाहजहांपुर)
खुटार (शाहजहांपुर) Updated Sat, 30 May 2015 11:20 PM IST
विज्ञापन
Raw alcohol death Disprove muster exchange
गांव खंडसार के परिमाल की कच्ची शराब पीने से हुई मौत को आबकारी महकमा दबाने में जुट गया है। शनिवार को मृतक के गांव पहुंचे जिला आबकारी अधिकारी ने पहले से तैयार कागज पर मृतक के पिता चेतराम का अंगूठा लगवा लिया। इस दौरान गांव के लोग मौके पर जमा हो गए और आबकारी अधिकारी की कार्रवाई का विरोध करते हुए गवाही देने से इंकार कर दिया।
विज्ञापन

गौरतलब है कि खंडसार के परिमाल की शुक्रवार को कच्ची शराब पीने से मौत हो गई थी। सूचना पर पुलिस मामले को दबाने में जुटी रही। बात नहीं बनी तो सूचना के चार घंटे बाद पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने पूरा प्रयास किया कि परिवार के लोग पोस्टमार्टम कराने से इंकार कर दें, लेकिन बात नहीं बनने पर शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम को भिजवाया।
विज्ञापन

शनिवार को जिला आबकारी अधिकारी सतीशचंद्रा, आबकारी निरीक्षक संजय कुमार के साथ गांव पहुंचे। गांव के लोगों ने बताया कि आबकारी अधिकारी के पास पहले से लिखा हुआ कागज था जिस पर मृतक के पिता चेतराम का अंगूठा लगवा लिया गया। एक गवाह के हस्ताक्षर भी करा लिए गए। इस दौरान गांव के तमाम लोग मौके पर जमा हो गए और कागज पर लिखा विवरण सुनाने को कहा। जिस पर बताया गया कि मृतक के पिता ने लिखकर दिया है कि उनका पुत्र परिमाल शराब पीने का आदी था और नशीले कैपसूल भी खाता था। कैपसूल खाने और शराब के सेवन से उसकी मौत हुई है। मृतक के पिता और गांव के लोगों ने आबकारी अधिकारी पहले से लिखे झूठे बयान पर अंगूठा लगवाने की कार्रवाई का विरोध करते हुए हंगामा शुरू कर दिया। इस पर आबकारी टीम अन्य लोगों की गवाही बिना कराए ही मौके से खिसक ली। आबकारी विभाग के मामले को दबाने की कोशिश से गांव के लोगों में रोष है। उनका कहना है कि कच्ची शराब बेचने और बनाने वालों के खिलाफ कोई कार्रवाई नहीं कर महकमा मामला की लीपापोती में डटा हुआ है। मुख्यमंत्री को पूरे मामले से अवगत कराते हुए कार्रवाई की मांग की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


पोस्टमार्टम में नहीं हुआ कारण स्पष्ट
पुवायां। परिमाल के शव को शनिवार को पोस्टमार्टम कराया गया। मौत का कारण स्पष्ट नहीं होने पर उसका बिसरा प्रिजर्व किया गया है। बिसरा की जांच के बाद मौत के कारणों का पता लग सकेगा।

सहायता दिलाने के नाम पर लगवाया अंगूठा
कुछ गाड़ियों से कुछ लोग मेरे घर आए थे। जिसे लोग बड़े साहब कह रहे थे। उन्होंने कहा कि परिमाल की मौत पर सरकार सहायता देगी। इसके लिए कागज पर अंगूठा लगाना होगा। बिना कुछ सुनाए कागज पर अंगूठा लगवा लिया गया। बाद में पता चला कि कागज पर पुत्र के नशीले कैपसूल खाने आदि का जिक्र किया गया है। पूरे मामले की निष्पक्ष जांच की जानी चाहिए।

- चेतराम मृतक परिमाल का पिता गांव खंडसार, खुटार

शराब पीने का आदी था परिमाल
परिमाल शराब पीने और नशे की गोलियां खाने का आदी था। उसके पिता ने लिखकर दिया है। नशे की गोलियां खाने  और शराब पीने से उसकी मौत हुई है। कच्ची शराब बिकने की सूचना पर कार्रवाई की जाएगी।
- सतीश चंद्रा, जिला आबकारी अधिकारी शाहजहांपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed