फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   Ration quota in the vehicle holding the suspect

कोटे का राशन होने के शक में वाहन पकड़े

Tue, 28 Feb 2017 11:10 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो तिलहर।
अमर उजाला ब्यूरो तिलहर। Updated Tue, 28 Feb 2017 11:10 PM IST
विज्ञापन
Ration quota in the vehicle holding the suspect
शक - फोटो : अमर उजाला
एसडीएम ने संबंधित कोटेदारों के अभिलेख कब्जे में लिए
विज्ञापन

जांच के बाद खाद्यान्न लदी ट्राली छोड़ी
पिकअप में लदी चीनी की जांच जारी 

डीएम के निर्देश पर मंगलवार सुबह पुलिस ने कोटे की चीनी और खाद्यान्न को खुले बाजार में बेचने ले जाने के शक में एक पिकअप तथा ट्रैक्टर-ट्राली को कब्जे में ले लिया। माल पकड़े जाने से कोटेदारों में हड़कंप मच गया। सूचना पर एसडीएम ने संबंधित कोटेदारों के अभिलेख ले लिए। जांच के बाद खाद्यान्न भरी ट्राली को छोड़ दिया। चीनी लदी पिकअप की जांच की जा रही है। 
कोतवाल दयाचंद्र शर्मा ने बताया कि डीएम के निर्देश पर मंगलवार सुबह रेलवे स्टेशन के समीप सरकारी गोदाम से चीनी लेकर आ रही एक पिकअप और खाद्यान्न लदी ट्रैक्टर ट्राली को कब्जे में ले लिया गया। दोनों वाहनों को थाने पर लाकर पुलिस अभिरक्षा में खड़ा किया गया। खाद्यान्न और चीनी पकड़े जाने से कोटेदारों में हड़कंप मच गया। सूचना पर एसडीएम पदम सिंह ने तत्काल डभौरा स्थित गोदाम पर छापा मारा। गोदाम बंद पाए जाने पर संबंधित कोटेदारों को तलब कर उनके अभिलेख कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी। 
विज्ञापन

एसडीएम ने बताया कि गोदाम प्रभारी के न मिलने पर सहायक और विभागीय कर्मचारियों के बयान तथा अभिलेखों की जांच के बाद खाद्यान्न का उठान सही पाया गया। इसके आधार पर थाने में खड़ी खाद्यान्न लदी ट्राली को छोड़ दिया गया है। पिकअप में लदी चीनी की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed