{"_id":"5713d7de4f1c1bc53210fc72","slug":"rape-withboy-arrested","type":"story","status":"publish","title_hn":"बालक के साथ दुष्कर्म, आरोपी गिरफ्तार ","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
बालक के साथ दुष्कर्म, आरोपी गिरफ्तार
ब्यूरो/शाहजहांपुर
Updated Mon, 18 Apr 2016 12:07 AM IST
विज्ञापन
दुष्कर्म
- फोटो : अलीगढ़/ब्यूरो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
क्षेत्र के एक गांव में शनिवार की शाम सात वर्षीय बालक को एक किशोर बहला फुसलाकर गांव के बाहर खंडहर में ले गया और उसके साथ दुष्कर्म किया। बालक के पिता की तहरीर पर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज करके उसे गिरफ्तार कर लिया है। बालक को मेडिकल के लिए जिला अस्पताल भेजा गया है।
पीड़ित के पिता ने थाने में दी तहरीर में बताया कि शनिवार को शाम को करीब चार बजे उनका बेटा गांव में खेल रहा था, तभी गांव का ही एक किशोर उसे खेल खेल में गांव के बाहर ले गया और उसके साथ दुष्कर्म किया। बालक के चिल्लाने पर आरोपी ने उसका मुंह दबा दिया। बाद में बालक को धमकी देते हुए कहा कि अगर उसने किसी को यह बात बताई तो वह उसकी पिटाई करेगा। इसके बाद डरा सहमा बालक अपने घर पहुंचा। उसकी हालत देखकर परिवार वाले डर गए। काफी देर बाद बालक ने परिवार के लोगों को किशोर की करतूत बताई। परिवार वाले रात में ही उसे लेकर थाने पहुंचे, लेकिन थानेदार गश्त पर निकले हुए थे। थाने में मौजूद पुलिस कर्मियों ने उनको सुबह थाने बुलाया। बालक के पिता की तहरीर पर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ धारा 377 और पाक्सो एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कर लिया और आरोपी को भी गिरफ्तार कर दिया है। बालक को मेडिकल के लिए जिला अस्पताल भेज दिया गया। आरोपी मंगलवार को जेल भेजा जाएगा।
आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज करके उसे गिरफ्तार कर लिया गया है। बच्चे को मेडिकल के लिए जिला अस्पताल भेजा गया है। आरोपी मंगलवार को जेल भेजा जाएगा। आरोपी नाबालिग है।
विज्ञापन
- परवेज सिंह, एसओ मदनापुर