{"_id":"9ae2959d632e986b00d76545fd74b2f3","slug":"rape-with-girl-hindi-news-1","type":"story","status":"publish","title_hn":" ..सिपाही के दबाव में नहीं की गई कार्रवाई","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
..सिपाही के दबाव में नहीं की गई कार्रवाई
अरुण त्रिवेदी/देवकली।
Updated Tue, 03 Feb 2015 11:09 PM IST
विज्ञापन
अगर पुलिस मृतका के परिवार के लोगों की बात पर गौर कर लड़की और उसके प्रेमी को तलाशने में किसी दबाव को नहीं मानती तो संभव था कि किशोरी आज जिंदा होती। पुलिस किस तरह दबाव में काम करती और अपनों को बचाने के लिए किस तरह चुप बैठ जाती है, यह घटना इसका जीवंत उदाहरण है।
किशोरी का शव मिलने की जानकारी पाकर जब पुलिस मौके पर पहुंची और लोगों को हंगामा करते देखा तो एक दरोगा जी सच उगल बैठे। बोले, रिपोर्ट दर्ज होने के बाद उन्होंने लड़की की बरामदगी के लिए दबाव बनाया तो आरोपी युवक के मुरादाबाद में सिपाही चाचा का फोन आ गया। उसने लड़की को एक-दो दिन में दिलवा देने की बात कही। उन्होंने फिर लड़की की तलाश को जोर लगाया तो सिपाही ने कप्तान साहब को फोन कर दिया और कप्तान साहब का फोन थाने आ गया। इस कारण लड़की की तलाश में कुछ ढील दे दी गई। दरोगा की बात सुनकर मौके पर मौजूद लोगों ने उन्हें खूब लताड़ा। इसके बाद दरोगा मौके से खिसक लिए।
लड़की के मोबाइल से हुई थी बात
देवकली। आरोपी युवक के पिता मेवासिंह का कहना है कि किशोरी के घर से जाने के बाद उसने किशोरी के मोबाइल पर कॉल की थी तो उसके पुत्र ने फोन रिसीव किया था, लेकिन कोई बात करने से इंकार कर दिया। पुत्र कहां है इसका उसे कुछ पता नहीं। वह खुद लड़के को लेकर परेशान है।
विज्ञापन
प्रेम प्रसंग को सिपाही ने दी थी शह
देवकली/बंडा। गांव लक्ष्मनपुर गौंटिया में सभी परिवार मारवाड़ी जाति के हैं। गांव में शिक्षा का स्तर अच्छा है और 50 से अधिक लोग सरकारी नौकरी में हैं। मृतका और उसे भगा ले जाने के आरोपी गंगा सिंह का घर गांव में 30 मीटर की दूरी पर है। दो भाई और चार बहनों में सबसे छोटी किशोरी ने वर्ष 2013-2014 में हाईस्कूल पास किया था। इस वर्ष वह पढ़ाई नहीं कर रही थी। युवक का लगभग एक वर्ष से किशोरी से प्रेम प्रसंग चल रहा था। गांव के लोग नाम न छापने की शर्त पर आरोपी के सिपाही चाचा पर गंभीर आरोप लगा रहे हैं। उनका कहना है कि सिपाही की अपने भतीजे गंगासिंह से गहरी छनती थी। उसके प्रेम प्रसंग को शह देने में सिपाही का पूरा हाथ था। उसके अपने भतीजे से गहरे रिश्तों को लेकर भी चर्चाएं हैं।
ज्यादा पानी होने पर बह जाता शव
देवकली। गांव लक्ष्मनपुर के लोग बताते हैं कि जिस दिन किशोरी गायब हुई थी उसी दिन से नहर में पानी बंद हो गया था। जिस कारण मंगलवार तक नहर में पानी काफी कम रह गया। यदि नहर पूरे वेग से बह रही होती तो शव बहकर काफी दूर चला गया होता और किशोरी की मौत राज ही रह जाती।
किशोरी की मौत ने खड़े किए कई सवाल
देवकली। किशोरी की मौत से तमाम सवाल उठ खड़े हुए हैं। पोस्टमार्टम होने के बाद मौत के पीछे की कहानी का अंदाजा लगाया जा सकेगा। मृतका के परिवार वाले प्रेमी युवक पर रेप कर हत्या का आरोप लगा रहे हैं, लेकिन यदि युवक का प्रेम प्रसंग चल रहा था और वह लड़की को भगा कर ले गया था तो हत्या क्यों करेगा? युवक को यह भी पता था कि उसके खिलाफ लड़की को भगाने की रिपोर्ट दर्ज हो चुकी है, ऐसे में यदि लड़की को कुछ हो जाता तब उसका फंसना तय था। इसके बाद भी हत्या किया जाना किसी की समझ में नहीं आ रहा है।
मृतका के परिवार वाले जिसके खिलाफ तहरीर देंगे, रिपोर्ट दर्ज की जाएगी। शुक्रवार को लड़की के गायब होने के बाद एनसीआर दर्ज कर तलाश की जा रही थी। किसी सिपाही के दबाव का आरोप निराधार है।
- रजी अहमद, एसओ बंडा
क्षेत्रीय नेताओं के समझाने पर उठने दी लाश
डीएम को बुलाने की मांग पूरी न होते देख ग्राम प्रधान मुन्नी देवी के पति रामसेवक, क्षेत्रीय सपा नेता राजू व अन्य ने किशोरी के घरवालों को समझाया तो वे लाश नहर से निकलवाने को तैयार हुए। घरवालों से कहा गया कि पोस्टमार्टम से ही पूरी बात सामने आ पाएगी, इसलिए जो विरोध करना है पोस्टमार्टम के बाद कर लें। रात करीब पौने नौ बजे शव बाहर निकाल लिया गया तो पहले से वहां पहुंची फारेंसिक टीम ने पड़ताल शुरू की। उसके हाथ के नाखून आदि चेक किए गए, यह देखा गया कि मरने से पहले उसने किसी तरह का कोई संघर्ष तो नहीं किया। ऐसे में नाखूनों में मांस या खाल का अंश आ जाता है।