Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   Rape victim commits suicide, son injured

रेप पीड़ित ने आत्मदाह किया, बेटा झुलसा

Thu, 30 Aug 2018 11:50 PM IST
न्यूज डेस्क,अमर उजाला,शाहजहांपुर
न्यूज डेस्क,अमर उजाला,शाहजहांपुर Updated Thu, 30 Aug 2018 11:50 PM IST
विज्ञापन
थाना परौर क्षेत्र के एक गांव में दुष्कर्म पीड़ित ने मामले में पुलिस के कार्रवाई न किए जाने से आहत होकर बुधवार को केरोसिन छिड़ककर आग लगा ली। आग से उसका मासूम बेटा झुलस गया। बृहस्पतिवार शाम जिला अस्पताल में पीड़ित ने दम तोड़ दिया। एसपी डॉ. एस चन्नप्पा ने थानाध्यक्ष को कार्रवाई के निर्देश दिए हैं। 
विज्ञापन

टीबी पीड़ित महिला से इलाज के दौरान झोलाछाप ने दरिंदगी की थी। आरोप है कि घटना के बाद दो अन्य लोग भी उससे छेड़खानी करने लगे। इसकी शिकायत पीड़िता के पति ने पुलिस से की लेकिन पुलिस ने कोई कार्रवाई नहीं की।  
विज्ञापन

महिला टीबी से ग्रसित थी। उसका इलाज झोलाछाप विनय कुमार से चल रहा था। 18 अगस्त को रात नौ बजे उसने विनय को इंजेक्शन लगाने के लिए घर बुलवाया था। आरोप है कि झोलाछाप ने इस दौरान उसके साथ रेप किया। महिला ने मोबाइल पर दिल्ली में काम कर रहे पति को जानकारी दी। अगले दिन पति दिल्ली से लौटा तो उसने मामले की तहरीर पुलिस को दी लेकिन पुलिस ने कोई कार्रवाई नहीं की। इसके बाद आरोपी डॉक्टर ने शिकायत करने पर उसे धमकाया। 
विज्ञापन
विज्ञापन

आरोप है कि गांव के दो और लोग भी उसके साथ छेड़छाड़ करते थे। आहत होकर उसने बुधवार शाम को कमरे में केरोसिन छिड़ककर आग लगा ली। इसमें उसका चार वर्ष का बेटा झुलस गया। उसे यहां जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। सीओ जलालाबाद शिव प्रसाद दुबे ने महिला के पति के बयान दर्ज किए। 


रेप पीड़ित के आत्मदाह के मामले में तहरीर के आधार पर रिपोर्ट दर्ज करा दी गई है। आरोपियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी। पुलिस पर लापरवाही के आरोपों की जांच की जा रही है। इसमें जो दोषी पाया जाएगा, उसके खिलाफ कार्रवाई होगी। - डॉ. एस चन्नप्पा, एसपी
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed