{"_id":"57bb19f14f1c1b6138d4f0aa","slug":"rape-attempt-with-teenager","type":"story","status":"publish","title_hn":"छत पर सो रही किशोरी के साथ रेप की कोशिश","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
छत पर सो रही किशोरी के साथ रेप की कोशिश
ब्यूरो/शाहजहांपुर
Updated Mon, 22 Aug 2016 10:55 PM IST
विज्ञापन
rape
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कोतवाली क्षेत्र के एक मोहल्ला में छत पर सो रही 15 वर्षीय किशोरी के साथ मकान मालिक के बेटे ने रेप की कोशिश की। किशोरी की मां की तहरीर पर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ छेड़खानी की धारा में रिपोर्ट दर्ज कर ली है।
किशोरी की मां ने कोतवाली में दी तहरीर में बताया की वह मोहल्ले के एक मकान में पिछले एक साल से परिवार के साथ किराए पर रहती है। उसकी बेटी शहर के एक इंटर कॉलेज में कक्षा 11वीं की छात्रा है। रविवार की रात बिजली नहीं होने की वजह से उसकी बेटी छत पर जाकर सो गई। रात में करीब 12 बजे मकान मालिक के बेटा रमाकांत छत पर आ गया और उसकी बेटी के साथ अश्लील हरकतें करने लगा। किशोरी के विरोध करने पर आरोपी ने उसके साथ रेप करने की कोशिश की। किशोरी के शोर मचाने पर वह अपने पति के साथ छत पर पहुंच गई। तब आरोपी मौके से फरार हो गया। इसकी शिकायत रमाकांत के पिता से की तो उन्होंने धमकी देते हुए कहा कि अगर कोई कार्रवाई की जान से मार देंगे। पीड़िता ने बताया कि आरोपी दबंग और गुंडा किस्म का व्यक्ति है। वह उनकी बेटी के साथ फिर से कोई हरकत कर सकता है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज करके उसकी तलाश शुरू कर दी है। इंस्पेक्टर कोतवाली आरएन चौधरी ने बताया कि आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है और उसकी तलाश शुरू कर दी गई है।