{"_id":"dd38a71f63859be97468d2654da641fa","slug":"random-checking-arrested-a-vicious-three-absconding-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"औचक चेकिंग में एक शातिर गिरफ्तार, तीन फरार","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
औचक चेकिंग में एक शातिर गिरफ्तार, तीन फरार
शाहजहांपुर।
Updated Sun, 29 Nov 2015 11:39 PM IST
विज्ञापन
रविवार रात एसपी बबलू कुमार खुद ट्रैक सूट पहने हुई अपनी स्वैट टीम, क्राइम ब्रांच और एलआईयू टीम के साथ अचानक गर्रा पुल से पहले राजघाट चौकी वाले तिराहे पहुंचे। वहां संदिग्धों की चेकिंग शुरू कराई तो अवैध असलहे के साथ एक शातिर धर दबोचा गया जबकि तीन भाग निकले। रात करीब नौ बजे से पौने दस बजे तक हुई चेकिंग के दौरान यहां आधा दर्जन लोगों को संदिग्ध हाल में पाए जाने पर रोका गया और पूछताछ के बाद छोड़ दिया गया। शराब के नशे में धुत मिले लोगों को कान पकड़वाकर आइंदा न दिखाई देने की चेतावनी से साथ छोड़ा गया।
एसपी की औचक चेकिंग शुरू होते ही चौक कोतवाली प्रभारी केके तिवारी भी मय फोर्स के मौके पर पहुंचे। राजघाट चौकी के पास कुछ देर के लिए अफरातफरी की स्थिति भी बनी। चेकिंग के क्रम में ही खिड़की पर काली फिल्म लगाए एक चौपहिया वाहन को रोका गया। उसमें बैठे चार लोगों से पूछताछ शुरू हुई और चेकिंग के लिए नीचे उतरने को कहा गया तो एक उतरा जबकि अन्य तीन वाहन समेत भाग निकले। तलाशी में युवक के पास से अवैध असलहा बरामद हुआ तो उसे गिरफ्तार कर लिया गया। पूछताछ में इसने अपना नाम रिजवान बताया। यह मूल रूप से अल्हागंज क्षेत्र का है और यहां महमंद जलालनगर में किराए पर रहता है। इसके फरार हुए तीन साथियों की तलाश में दो टीमें तत्काल रवाना कर दी गईं।
बता दें कि इस माह के आरंभ में ही गर्रा पुल पर सुबह के समय एक राइस मिलर से लाखों की लूट की घटना हुई थी। उस मामले में अभी भी लुटेरों का सुराग नहीं लग पाया है। एक नवंबर को कोतवाली थाना के गांवों में प्रधानी के चुनाव के लिए मतदान होना है। उसी क्रम में जारी रूटीन चेकिंग के क्रम में रविवार रात को खुद एसपी ने राजघाट चौकी पर नाका लगाया। इस दौरान काली फिल्म लगे वाहनों को रोककर तलाशी ली गई। रैश ड्राइविंग कर रहे एक चौपहिया वाहन को सीज कर लिया गया।