फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   Rail -related crimes can be killer of women

रेल अपराधों से जुड़े हो सकते हैं महिला के हत्यारे 

Mon, 04 Jul 2016 11:24 PM IST
ब्यूरो /शाहजहांपुर
ब्यूरो /शाहजहांपुर Updated Mon, 04 Jul 2016 11:24 PM IST
विज्ञापन
 माल गोदाम यार्ड में खड़ी दिल्ली पैसेंजर ट्रेन में मिली महिला की लाश के मामले में आशंका जताई जा रही है कि हत्यारे रेल अपराधों से जुड़े हो सकते हैं। जीआरपी ने रेल में अपराध करने वाले कई लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ की, लेकिन कोई सुराग हाथ नहीं लगे हैं। सोमवार को महिला के शव तीन डॉक्टरों के पैनल में कराया गया, रेप की पुष्टि के लिए स्लाइड बनाई गई है। माल गोदाम यार्ड में खड़ी दिल्ली पैसेंजर गाड़ी में रविवार को महिला का शव मिलने से सनसनी फैल गई थी। महिला की गला रेतकर हत्या की गई थी। आशंका जताई गई थी कि महिला के साथ रेप भी किया गया है। सोमवार को महिला के शव की शिनाख्त नहीं हो पाई है। जीआरपी ने महिला के पंफलेट छपवाकर रेल में लगवाए है। आसपास के जनपदों की पुलिस को महिला के शव का फोटो भेजा गया है। आशंका जताई जा रही है कि इस घटना में रेल अपराध से जुड़े लोगों का हाथ हो सकता है। घटना को अंजाम देने वाले लोगों को रेलवे के बारे में पूरी जानकारी थी। वह जानते थे कि हत्या करने के बाद वह यहां से सुरक्षित निकल सकते हैं। वह महिला को बहला-फुसलाकर मालगोदाम यार्ड में लेकर आए। महिला को आसानी के ट्रेन के अंदर ले गए और घटना को अंजाम देने के बाद निकल गए। इसी के चलते जीआरपी रेल अपराधों से जुड़े लोगों को हिरासत में लिया और उनसे  पूछताछ की, लेकिन उनसे कोई सुराग नहीं मिला है। 
विज्ञापन


पैनल में हुआ पोस्टमार्टम 
सोमवार को तीन डॉक्टरों के पैनल में महिला के शव का पोस्टमार्टम कराया गया। पैनल में डॉ. एनएस मान, डॉ. रितु रस्तोगी और डॉ. वाईपी गौतम शामिल थे। इस दौरान वीडियो ग्राफी भी कराई गई। पोस्टमार्टम में रेप की पुष्टि के लिए स्लाइड बनाई गई है। महिला के शरीर और प्राइवेट पार्ट्स पर किसी प्रकार की चोट के निशान नहीं पाए गए है। 
विज्ञापन


शव की शिनाख्त के लिए लगातार प्रयास किए जा रहे है। आसपास के जनपदों की पुलिस संपर्क किया गया है। महिला के पंफलेट ट्रेन और अन्य जगहों पर लगवाए गए है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में रेप की पुष्टि नहीं हुई है। इसकी जांच के लिए स्लाइड बनवाई गई है। - जयशंकर सिंह, एसओ, जीआरपी थाना, शाहजहांपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed