फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   Puwayan two homes robbed , looted property of four million

पुवायां में दो घरों में डाका, चार लाख की संपत्ति लूटी

Fri, 12 Feb 2016 12:04 AM IST
शाहजहांपुर।
शाहजहांपुर। Updated Fri, 12 Feb 2016 12:04 AM IST
विज्ञापन
Puwayan two homes robbed , looted property of four million
बुधवार रात आधा दर्जन से अधिक सशस्त्र बदमाशों ने गांव जुझारपुर और मिलकिया के दो घरों में परिवार के लोगों को बंधक बनाकर लगभग चार लाख रुपए की संपत्ति लूट ली। डकैती के दौरान जाग हो जाने पर डकैतों और गांव के लोगों के बीच फायरिंग भी हुई, लेकिन डकैत भाग निकलने में सफल रहे।
विज्ञापन

बुधवार रात लगभग एक बजे सात सशस्त्र बदमाश गांव जुझारपुर के राजकिशोर त्रिवेदी के घर की दीवार से चढ़कर अंदर घुस गए और राजकिशोर की पत्नी, पुत्र सुनील कुमार, शिवदेव को बंधक बनाक लिया और शोर मचाने पर जान से मार देने की धमकी दी। इसके बाद डकैतों ने घर में रखी 30 हजार की नगदी, सोने का हार, झाले, पायल, चांदी के छह सिक्के, सोने की अंगूठी सहित लगभग ढाई लाख रुपए की संपत्ति लूट ली। डकैतों ने गांव में लगी हाईमास्ट लाइट के तार भी काट दिए, जिससे अंधेरा हो गया। इस दौरान पड़ोस के लोगों ने डकैती की जानकारी लग गई तो उन्होंने शोर मचा दिया। इस पर गांव के लोगों ने फायरिंग कर दी। जवाब में डकैतों ने भी फायरिंग करना शुरू कर दिया और भाग निकले। सूचना के एक घंटे बाद पुलिस मौके पर पहुंची और पूछताछ के बाद वापस लौट गई।
विज्ञापन

इसके बाद डकैतों ने गांव मिलकिया के रामनरेश अवस्थी के घर को निशाना बनाया। डकैतों ने रामनरेश, पुत्र अरूण अवस्थी, पुत्री रंजना देवी, साले की पुत्री दीक्षा, पौत्र शांतनु, अभिषेक, पौत्री शालिनी और लवी को घर के कमरे में बांधकर डाल दिया और यहां से दो मोबाइल, चांदी की एक प्लेट, सोने का मांगबेंदा, पांच जोड़ी कुंडल, पांच जोड़ी पायल, एक मंगलसूत्र, सोने की एक अंगूठी, कैमरा और सात हजार की नगदी लूट ली और फायरिंग करते हुए भाग निकले। सुबह गांव के लोगों ने रामनरेश के घर सन्नाटा देखा तो उनके घर गए। परिवार के सभी सदस्य एक कमरे में बंधे हुए पड़े मिले, लोगों ने उन्हें बंधनमुक्त किया। डकैती की तहरीर पुलिस को दी गई है। कोतवाली प्रभारी राजीव मिश्रा ने बताया कि सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर गई थी और बदमाशों की तलाश भी की गई। पीड़ितों की तहरीर पर रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed