{"_id":"575ae3974f1c1b3b0c9c5561","slug":"puwayan-thief-escaped-from-police-station","type":"story","status":"publish","title_hn":"पुवायां कोतवाली से भाग निकला चोर","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
पुवायां कोतवाली से भाग निकला चोर
ब्यूरो /शाहजहांपुर
Updated Fri, 10 Jun 2016 09:28 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पुवायां कोतवाली से शुक्रवार को एक चोर पुलिस को चकमा देकर भाग निकला। इससे पुलिस में खलबली मच गई। तलाश करने के बाद बमुश्किल एक घंटे बाद चोर पकड़ में आया तो पुलिस ने राहत की सांस ली। उसे जेल भेज दिया गया है। शुक्रवार सुबह वाहन चेकिंग के दौरान शाहजहांपुर के मोहल्ला बहादुरपुरा निवासी सुधीर कुमार को रोक कर कार चेक की गई तो कार में एक बकरा और चाकू आदि रखा मिला। पूछताछ करने पर सुधीर सकपका गया और इधर उधर की बातें करने लगा। बकरे के बारे में भी वह कोई संतोषजनक जवाब नहीं दे सका। पुलिस उसे थाने ले आई। थाने में सुधीर ने बताया कि वह बकरा चोरी कर के लाया है। वह अक्सर रोड के किनारे चर रहे बकरों को चोरी कर लेता है और बेच देता है। पूछताछ के दौरान सुधीर ने लघुशंका जाने की बात कही। दो सिपाही उसे लघुशंका के लिए ले गए तो सुधीर सिपाहियों को चकमा देकर भाग निकला। सिपाहियों ने शोर मचाया तो पुलिस में खलबली मच गई। तमाम सिपाही और एसआई चोर की तलाश में जुट गए। एक घंटे की मशक्कत के बाद चोर वाहन का इंतजार करता हुआ मिल गया। चोर के मिल जाने पर पुलिस ने राहत की सांस ली। कोतवाली प्रभारी ने बताया कि सुधीर को चोरी और चाकू रखने के मामले में जेल भेज दिया गया है।
विज्ञापन