{"_id":"010a212e3f74c2ba7029447f0c7acedb","slug":"pulsar-riders-robbers-caught-by-villagers-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पल्सर सवार लुटेरों को ग्रामीणों ने पकड़ा","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
पल्सर सवार लुटेरों को ग्रामीणों ने पकड़ा
जलालाबाद।
Updated Tue, 04 Aug 2015 11:58 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बाइक से रिश्तेदारी में जा रहे दंपति से जेवर भरा हैंडबैग लूटकर भाग रहे पल्सर सवार बदमाशों को ग्रामीणों ने मुठभेड़ के बाद दबोच लिया। मौके पर पहुंची पुलिस ने पकड़े गए बदमाशों से दो तमंचे तथा लूटा गया हैंडबैग बरामद किया है। बदमाश मिर्जापुर क्षेत्र के बताए जा रहे हैं तथा उनकी बाइक पर लगी नंबर प्लेट भी फर्जी है। पुलिस बदमाशों से पूछताछ में जुटी है।
कलान क्षेत्र के गांव गुंदौरा निवासी सुनील यादव अपनी पत्नी रेनू तथा करीब डेढ़ साल के बच्चे को बाइक पर बैठाकर थाना सिंधौली के गांव पनवाड़ी स्थित ससुराल जा रहे थे। करीब पांच बजे उन लोगों की बाइक शाहजहांपुर रोड पर उबरिया मंदिर के पास थी, इसी दौरान वहां पहले से ही रोड पर चल रहे लाल पल्सर पर सवार दो युवकों ने सुनील की बाइक के पास आकर उनकी पत्नी के हाथ में मौजूद पर्स को छीना और तेजी से भाग निकले। इस दौरान चिल्लाते हुए सुनील ने भी अपनी बाइक बदमाशों के पीछे दौड़ा दी। इससे घबराए बदमाशों ने अपनी बाइक जिगनेरा की ओर जाने वाले रोड पर मोड़ दी। इसी बीच किसी राहगीर ने उस रोड पर आगे पड़ने वाले गांव भटादेवर के प्रधान मोहम्मद वसी खां को फोन कर बदमाश उस रास्ते पर आने की बात बता दी।
इधर, पुलिस के गश्ती दल को भी घटना पता लगी। जब बदमाश भटादेवर गांव के समीप पहुंचे तो वहां मौजूद प्रधान तथा उनके साथियों ने उक्त बदमाशों को घेर लिया। इसी दौरान पुलिस भी पहुंच गई। अपने को घिरता देख एक बदमाश ने तमंचे से फायर कर दिया। इसके बाद पुलिस ने ग्रामीणों की मदद से घेराबंदी कर बाइक समेत दोनों को दबोच लिया। रेनू से लूटे गए पर्स में एक हजार की नगदी, एक सोने की जंजीर, दो अंगूठी, एक मंगलसूत्र तथा तीन चांदी के बिछिया रखे थे।
विज्ञापन
सूचना पाकर पुलिस भी मौके पर पहुंच गई थी। भागने के प्रयास में एक बदमाश ने तमंचे से फायर कर दिया, लेकिन दोनों बदमाश पकड़ लिए गए। बदमाशों के पास से महिला से लूटा गया पर्स तथा दो तमंचे मिले हैं। पूछताछ में बदमाशों ने छिनौती की कई वारदातें कबूली हैं। अभी उनसे पूछताछ की जा रही है। बदमाश मिर्जापुर क्षेत्र के हैं। - आरपी सिंह, कोतवाल जलालाबाद